{"_id":"6a972c4a4a5b5988850ea7b7","slug":"no-trace-of-the-driver-found-in-the-car-accident-case-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-167821-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कार दुर्घटना मामले में चालक का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कार दुर्घटना मामले में चालक का नहीं लगा सुराग
Wed, 02 Sep 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। कार की टक्कर से गांव घाटमपुर के संजय वर्मा की मौत के मामले में कार और चालक का सुराग न लगने पर गांव के लोगों ने विधायक और जिला पंचायत प्रशासक के प्रतिनिधि को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पत्र में घटना के खुलासे को एसओजी लगवाने की मांग की गई।
गांव घाटमपुर निवासी संजय वर्मा 23 अगस्त को कांवड़ ले जाने की तैयारी में जुटे थे। वह अपने घर से गांव के मंदिर जा रहे थे। बंडा हाईवे पर पूरनपुर की ओर से तेज गति से जा रही कार की टक्कर से घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया। बरेली में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर संजय के शव का पोस्टमाॅर्टम कराया।
मंगलवार को गांव के लक्ष्मन प्रसाद वर्मा, विनोद कुमार, रमेश कुमार, रामपाल आदि ने विधायक बाबूराम पासवान और जिला पंचायत प्रशासक के पति गुरभाग सिंह को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। संवाद