फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   No officer of Basic Education Will be able to inspect the paperwork

बेसिक शिक्षा के अफसर नहीं  कर सकेंगे कागजी निरीक्षण

Sat, 30 Apr 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 30 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
अब बीएसए से लेकर बीईओ तक को परिषदीय स्कूलों की मुआयना रिपोर्ट ऑनलाइन भरनी होगी। इसे लेकर अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) रूबी सिंह ने बीएसए को आदेश जारी कर दिए हैं। अभी तक मुआयना रिपोर्ट मैनुअली भेजी जाती थी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित जिले के करीब 1800 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता का स्तर सुधारने और मुआयना के नाम पर हो रही गड़बड़ियों को रोकने के लिए शासन ने निरीक्षण रिपोर्ट ऑनलाइन भरवाने का निर्णय लिया है। अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) रूबी सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी को अपनी मुआयना रिपोर्ट ऑनलाइन भरने के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए अरविंदो सोसाइटी की मदद से इंस्पेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम (आईएमएस) तैयार किया गया है। आईएमएस के इस्तेमाल को शिक्षा अधिकारियों को आईएमएस डॉट बीएसएनयूपी डॉट ओआरजी वेबसाइट क्लिक करनी होगी। जहां निरीक्षण के लिए निर्धारित प्रारूप अपलोड किया गया है। अधिकारियों को यूजर आईडी दी गई है। यूजर आईडी का प्रयोग कर निर्धारित प्रारूप पर विवरण भरा जाएगा। जारी आदेश में आने वाले समय में मुआयना रिपोर्ट मैनुअली स्वीकार न करने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन


ऑनलाइन मुआयना रिपोर्ट संबंधी शासनादेश प्राप्त हो चुका है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देशित कर दिया गया है। सभी यूजर आईडी के जरिए अब मुआयना रिपोर्ट ऑनलाइन ही प्रेषित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबरीष कुमार यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed