फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   No night shelter, no bonfire, pedestrians shivering in cold, protection only on paper

Pilibhit News: रैन बसेरा न अलाव, सर्दी से ठिठुरते राहगीर, सिर्फ कागजों पर बचाव

Mon, 09 Dec 2024 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
No night shelter, no bonfire, pedestrians shivering in cold, protection only on paper
पीलीभीत के असम चौराहे पर नही लगा अलाप।संवाद
पीलीभीत। नगर पालिका व प्रशासन के रैन बसेरा और अलाव के इंतजाम कागजों पर ही चकाचक हैं। प्रमुख चौराहों और रेलवे स्टेशन पर राहगीर सर्दी से कांप रहे हैं। नगर पालिका के रैन बसेरे पर ताला लगा रहता है। जरूरतमंदों की रात सर्दी से ठिठुरकर स्टेशन और अन्य स्थानों पर गुजर रही है। देर रात तक चौराहों पर खड़े होकर वाहनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को अलाव की आंच भी नहीं मिल रही। शनिवार की रात की गई पड़ताल में शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर अलाव नजर नहीं आए। नगरपालिका परिसर पर ताला लगा था, जबकि एक रैन बसेरा यहां भी बनाया गया है।
विज्ञापन


--
दुबके बैठे थे यात्री, दूर-दूर तक नहीं दिखा अलाव
शनिवार की रात 10 बजे रेलवे स्टेशन परिसर पर 30 से 40 यात्री दुबके बैठे थे। कुछ ने फर्श पर चादर बिछाई हुई थी। बेंच पर बैठे कई यात्री खुद को सर्दी से बचाने की जुगत में जुटे थे। चादर ओढ़कर बैठे यात्री ओमशरन ने बताया कि बरेली से आए हैं। ट्रेन अब सुबह ही मिलेगी। रात स्टेशन पर ही गुजारनी है। अलाव भी जल नहीं रहा है। एक अन्य यात्री ने भी सर्दी से बचाव के इंतजाम न होने का हवाला दिया।
विज्ञापन

--

अलाव था नहीं, सर्दी में कांपते हुए वाहनों का इंतजार कर रहे थे यात्री
रात 10:15 बजे शहर के असम चौराहे पर सन्नाटा था। चौराहे पर अलाव के कोई इंतजाम नजर नहीं आए। आठ से 10 यात्री वाहनों का इंतजार कर रहे थे। किसी साथी को लेने असम चौराहे पहुंचे शिवकुमार ने बताया कि आज सर्दी बढ़ गई है। चौराहे पर आग तो कहीं जल ही नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
नौगवां और छतरी चौराहे पर भी दिखी अनदेखी
बरेली और अन्य स्थानों को जाने वाले यात्री नौगवां चौराहे से वाहन पकड़ते हैं। रात 10:30 बजे नौगवां चौराहा पर यात्री तो कई नजर आए, लेकिन अलाव का कोई इंतजाम नहीं था। शहर के छतरी चौराहे पर सर्दी से ठिठुरते राहगीरों ने नगरपालिका के दावों को फेल कर दिया। रात 10:35 बजे चौराहे पर कई लोग खड़े थे। कुछ को वाहनों का इंतजार था और कुछ लोग चाय की दुकान पर मौजूद थे। सुनगढ़ी चौराहा, गैस चौराहा और ड्रमंड गंज चौराहे पर भी अलाव का इंतजाम नहीं था।


--
अलाव की व्यवस्था जब बहुत अधिक जाड़ा होता है, उस समय की जाती है। रैन बसेरों की स्थिति क्या है, कहां बनाए गए हैं, इसकी जांच कराएंगे। इस संबंध में निर्देश भी जारी किए हैं।

- संजय कुमार सिंह, डीएम

पीलीभीत के असम चौराहे पर नही लगा अलाप।संवाद

पीलीभीत के असम चौराहे पर नही लगा अलाप।संवाद

पीलीभीत के असम चौराहे पर नही लगा अलाप।संवाद

पीलीभीत के असम चौराहे पर नही लगा अलाप।संवाद

पीलीभीत के असम चौराहे पर नही लगा अलाप।संवाद

पीलीभीत के असम चौराहे पर नही लगा अलाप।संवाद

पीलीभीत के असम चौराहे पर नही लगा अलाप।संवाद

पीलीभीत के असम चौराहे पर नही लगा अलाप।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed