फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   No need to worry about hard earned money, property collected through crime will be investigated

Pilibhit News: मेहनत की कमाई पर सोचने की जरूरत नहीं, अपराध से एकत्र संपत्तियों की होगी जांच

Fri, 07 Mar 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 07 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
No need to worry about hard earned money, property collected through crime will be investigated
पूरनपुर के गुरूद्धारा श्री सिंह सभा में गोष्ठी को संबो​धित करते एसपी।संवाद - फोटो : सीएचसी में रोती बिलखती मां और संभालते परिजन।
पूरनपुर। पुलिस कार्रवाई को लेकर सिख समाज में व्याप्त संशय और शंकाओं के समाधान को लेकर एसपी अविनाश पांडेय ने गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में लोगों के सवालों के जवाब दिए। कहा कि अलगाव पर मत जाइए। अराजक लोग अलगाव का फायदा उठाते हैं। अपराध कर एकत्र की गई संपत्ति को नहीं छोड़ा जाएगा। मेहनत कर संपत्ति बनाने वालों को कुछ भी सोचने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तानी आतंकियों और फर्जी वीजा, शैक्षिक अभिलेख मामले में आइलेट संचालकों और अन्य ठगों पर दर्ज मुकदमों को लेकर सिख समुदाय में उपजे संशय को लेकर एसपी ने शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में संगत के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समन्वय गोष्ठी का उद्देश्य युवाओं का भविष्य सुधारने व लोगों से समस्याएं रखने के लिए कहा।
विज्ञापन

गांव पिपरिया दुलई के किसान हरजीत सिंह ने कहा कि 1984 के बाद समाज के लोगों से भेदभाव हो रहा है। तराई के जिले में जलस्तर ठीक होने के बाद भी किसानों को साठा धान की रोपाई से रोका जा रहा है। भाकियू नेता स्वराज सिंह ने कहा कि पगड़ी देखकर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। इनामी आतंकवादी कुलवीर सिंह सिद्धू जब इलाके में रुका था। तब खुफिया विभाग और पुलिस कहां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में अजमेर सिंह छीना आदि ने विचार रखे। बाद में एसपी ने सभी सवालों का एक-एक कर जवाब दिया। कहा कि मुठभेड़ में आतंकियों के मारे जाने के बाद सभी ने धैर्य दिखाया। पुलिस ने भी क्षेत्र के सिर्फ एक युवक को जेल भेजा। जिसने कुलवीर सिंह सिद्धू के इनामी आतंकवादी होने की जानकारी के बाद उसके फोन पर आतंकियों को होटल में ठहराया था। कुलवीर सिंह सिद्धू को शरण देने वाले भी दोषी हैं। इसके अलावा अन्य कई भी दोषी प्रकाश में आए, मगर पुलिस ने उन पर कार्रवाई नहीं की।

कहा कि खून खौलने की बात न कहकर शांति से सभी कुछ पर मंथन करने की जरूरत है। संपत्ति की जांच के तर्क पर उन्होंने कहा कि जिसने अपनी मेहनत से संपत्ति बनाई है। उसे कुछ भी सोचने की जरूरत नहीं है। मगर अपराध कर एकत्र की गई संपत्ति को नहीं छोड़ा जाएगा। गोष्ठी में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान रणजीत सिंह, पूर्व प्रधान बलजीत सिंह खैहरा, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, अमरजीत सिंह माटा आदि प्रमुख लोग थे। गोष्ठी में स्क्रीन पर आतंकवादी घटनाओं को लेकर संकलित चित्रों को दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed