फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   No longer will be able to pretend to be ill Massab

अब मास्साब नहीं बना सकेंगे बीमारी का बहाना

Sun, 07 Feb 2016 07:58 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sun, 07 Feb 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
No longer will be able to pretend to be ill Massab
बोर्ड परीक्षाओं के दौरान अब शिक्षक बीमारी का बहाना नहीं बना सकेंगे। उन्हें मुख्य चिकित्साधिकारी के मेडिकल प्रमाणपत्र के बगैर अवकाश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं को लेकर शासन ने कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं। पिछले सालों में परीक्षा के दौरान देखा गया है कि कई शिक्षक परीक्षा कार्य नहीं करना चाहते हैं और बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी ले लेते हैं। इससे परीक्षा कार्य में बाधित हो जाता है। लापरवाह शिक्षकों की इस कारगुजारी पर अंकुश लगाने के लिए अब माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सख्त कदम उठाया है। बीमारी के कारण अवकाश लेने से पहले शिक्षक और कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराकर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) से प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। सचिव माध्यमिक शिक्षा ने जिला विद्यालय निरीक्षक को नियमानुसार अवकाश स्वीकृत करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में डीआईओएस जेके वर्मा ने बताया कि शासन के आदेशों का पालन किया जाएगा। सीएमओ के मेडिकल प्रमाण पत्र के बगैर अवकाश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed