फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   No get off Cain Second notice

नो केन से मिल बंद दूसरा नोटिस जारी

Mon, 29 Feb 2016 10:59 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Mon, 29 Feb 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
No get off Cain Second notice
गन्ना की कमी के चलते दि किसान सहाकरी चीनी मिल रविवार शाम बंद हो गई। मिल चलाने के लिए अब इधर-उधर से गन्ना एकत्र किया जा रहा है। मिल में पेराई सत्र बंदी को लेकर मिल प्रशासन ने दूसरा नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार मिल एक मार्च को बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

दि किसान सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र तीस नवंबर को शुरू हुआ था। हालांकि दो-तीन दिन बाद मिल ने नियमित पेराई शुरू की। अब गन्ना की कमी से चीनी मिल जूझने लगी है। क्षेत्र का गन्ना खरीदने वाली सात मिलों में से तीन मिलों में पेराई सत्र पहले ही खत्म हो चुका है। गन्ना की कमी को लेकर दि किसान सहकारी चीनी मिल के बारह गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना खरीद बंद कर दी गई। अन्य गन्ना क्रय केंद्रों और चीनी मिल गेट पर कई दिनों से गन्ना की तौल फ्री की जा रही है। इसके बाद भी रविवार की शाम को चीनी मिल गन्ना की कमी पर नोकेन में बंद हो गई। मिल को चलाने को गन्ना एकत्र किया जा रहा है। उधर, गन्ना की कमी पर चीनी मिल के पेराई सत्र बंदी का दूसरा नोटिस जारी कर दिया गया। नोटिस के अनुसार मिल एक मार्च को बंद होगी। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक बीके अबरोल ने बताया कि मिल अब तक 18 लाख नौ हजार क्विंटल गन्ना पेरकर एक लाख 58 हजार बोरा चीनी का उत्पादन कर चुकी है। किसी किसान के पास गन्ना न रहे, इसको लेकर क्षेत्र में प्रचार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन गन्ना किसानों के पास गन्ना अवशेष है। उसे शीघ्र ही चीनी मिल को सप्लाई करने की अपील की है। ताकि मिल सत्र बंदी होने पर किसी किसान के पास गन्ना न रह जाए।  
विज्ञापन


क्रय केंद्रों पर बंद हुई गन्ने की तौल
बीसलपुर। दो और तीन मार्च को चीनी मिल की क्लीनिंग के के लिए सभी दस क्रय केंद्रों पर सोमवार से गन्ने की तौल बंद कर दी गई है, जिससे किसानों को दिक्कत होने लगी हैं। किसान सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र के दौरान प्रत्येक माह दो और तीन तारीख को क्लीनिंग रहती है। इसी क्रम में दो और तीन मार्च को भी क्लीनिंग होगी। मिल प्रशासन ने इस होने वाली क्लीनिंग के सिलसिले में सोमवार से ही ग्रामीण क्षेत्रो के सभी दस क्रय केंद्रों पर गन्ने की तौल रुकवा दी है, जिससे किसानों को दिक्कत होने लगी है। सोमवार को तमाम किसान क्रय केंद्रों पर गन्ना तुलवाने पहुंचे लेकिन तौल बंद होने पर मायूस होकर लौट गए। मिल के प्रभारी सीसीओ सेवकराम सिंह ने बताया कि तीन मार्च से क्रय केंद्रों पर गन्ने की तौल शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed