फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   No games even on sports day, started when JD arrived

Pilibhit News: खेल दिवस पर भी खेल नहीं, जेडी पहुंचे तब शुरू हुए

Wed, 30 Aug 2023 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 30 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
No games even on sports day, started when JD arrived
बीसलपुर के एसआरएम इंटर कॉलेज में निरीक्षण करते संयुक्त ​शिक्षा निदेशक राकेश कुमार । संवाद
बीसलपुर। बरेली मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार ने मंगलवार को क्षेत्र के तीन इंटर कॉलेजों का खेल दिवस के मौके पर औचक निरीक्षण किया। किसी भी कॉलेज में खेल होते नहीं मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए खुद खेल शुरू कराए।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर, आजाद इंटर कॉलेज मीरपुर वाहनपुर और सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज अमृता खास का खेल दिवस पर औचक निरीक्षण किया। आजाद इंटर कॉलेज और सरदार वल्लभ पटेल इंटर कॉलेज में शिक्षण कार्य होता हुआ मिला, जबकि एसआरएम इंटर कॉलेज में मासिक परीक्षा चल रही थी। इस पर उन्होंने प्रधानाचार्यों से कड़ी नाराजगी जताई और खुद खेल शुरू कराए।
विज्ञापन

रामा और ड्रमंड कॉलेज का भी किया निरीक्षण
पीलीभीत। संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार बीसलपुर के बाद रामा कॉलेज पीलीभीत पहुंचे। इसके बाद ड्रमंड कॉलेज का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य से खेलों के आयोजन के संबंध में जानकारी ली। बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षाधिकारी से भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed