फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   No elections were clean In the event of reservation

साफ हुई नहीं पंचायत चुनाव में आरक्षण की स्थिति

Sun, 30 Aug 2015 07:34 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 30 Aug 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। रविवार का पूरे दिन माथापच्ची के बाद भी अनंतिम सूची तैयार नहीं हो सकी है। उम्मीद की जा रही है कि सोमवार दोपहर बाद ग्राम पंचायतों की तस्वीर साफ हो सकती है। क्षेत्र और जिला पंचायत के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

अक्तूबर में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशी संपर्क में जुटे हैं लेकिन आरक्षण की स्थिति स्पष्ट न होने से उलझन में हैं। वहीं राज्य चुनाव आयोग ने 31 अगस्त तक आरक्षण का निर्धारण कर अनंतिम सूची प्रकाशन के निर्देश जिलों को दिए थे। लेकिन जिला पंचायतराज कार्यालय में चल रही धींगा मस्ती के कारण सभी पदों की सूची तो दूर ग्राम पंचायत की सूची भी तैयार नहीं हो सकी है। आयोग के निर्देश के बाद भी समय से काम पूरा न होने और सूची प्रकाशन में विलंब होने की संभावना को देखते हुए रविवार को एडीएम अजयकांत सैनी विकास भवन पहुंचे और सीडीओ इंद्रादेव द्विवेदी के साथ उनके कक्ष में बैठक की। उन्होंने डीपीआरओ से तैयार की जा रही सूचियों की जानकारी दी और शासन से प्राप्त आरक्षण निर्धारण के फार्मूले पर चर्चा की और निर्धारित किए जा रहे आरक्षण की फार्मूले केे अनुसार जांच भी की।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो सोमवार को सभी स्तर का आरक्षण तो दूर ग्राम पंचायतों के आरक्षण की स्थिति ही स्पष्ट होना मुश्किल है। वहीं डीपीआरओ वीपी सक्सेना का कहना है कि आयोग से प्राप्त निर्देशों के अनुसार आरक्षण निर्धारण का काम चल रहा है। समय से अनंतिम सूची प्रकाशित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed