फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nitin Bhaskar secured first place in the 5 km race.

Pilibhit News: पांच किमी की दौड़ में नितिन भास्कर को मिला प्रथम स्थान

Sun, 04 Oct 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 04 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Nitin Bhaskar secured first place in the 5 km race.
सम्मानित करते दर्जा राज्यमंत्री
- भगौतीपुर के मैदान पर रन फॉर नेशन के तहत प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

फोटो-26
संवाद न्यूज एजेंसी
घुंघचाई। युवाओं को नशे की लत से दूर रखने, उन्हें जागरूक करने तथा खेलों के माध्यम से स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से रविवार को रन फॉर नेशन के तहत समाजसेवी वीर प्रताप सिंह के नेतृत्व में भगौतीपुर मैदान पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पांच किमी की दौड़ प्रतियोगिता में नितिन भास्कर को पहला स्थान मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान और विशिष्ट अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री डॉ. महेश योगी सहित अन्य अतिथियों की मौजूदगी में शुभारंभ हुआ। जूनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अंशुम कुशवाह प्रथम, अर्चित द्वितीय तथा शिवराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में गौरव यादव प्रथम, अमन प्रताप द्वितीय और मोहम्मद दानिश तृतीय रहे। सीनियर वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में ललित पटेल प्रथम, अर्जुन द्वितीय तथा रजत ने तृतीय स्थान हासिल किया। पांच किलोमीटर की दौड़ में नितिन भास्कर प्रथम, शिवओम द्वितीय और विशाल तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अफरोज प्रथम, आर्य राज द्वितीय और मोहम्मद अवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में दीपक प्रथम, अजय पाल द्वितीय और अमन तृतीय रहे। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में राधिका प्रथम, रोशनी द्वितीय तथा अंशुम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों विधायक एवं अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अंशुमान मैसी ने मेडल और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजक समाजसेवी वीर प्रताप सिंह कुशवाहा, पंकज सिंह, आकाश कुशवाहा, अरुन शर्मा, नवनीत, गौरव, अनुज, नाजिम,नितिन,वरुण मिश्रा, अमन शर्मा, सचिन, पवित्र सिंह, लक्खा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed