फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nishad Party accuses former minister of assault and abusive behavior; demands an inquiry.

Pilibhit News: निषाद पार्टी ने पूर्व मंत्री पर मारपीट, अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया, जांच की मांग

Sat, 18 Jul 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 18 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Nishad Party accuses former minister of assault and abusive behavior; demands an inquiry.
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते निषाद पार्टी के कार्यकर्ता। स्रोत- संगठन
पीलीभीत। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी ने पूर्व मंत्री पर एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पार्टी ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष रोहित कश्यप के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा पर सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का आरोप लगाया। शिकायतीपत्र में पूर्व मंत्री की ओर से अभद्र भाषा का प्रयोग करने की बात कही गई है। यह शिकायत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव को छह सूत्री पत्र के माध्यम से दी गई। पत्र में सत्यपाल कश्यप के साथ हुई घटना का जिक्र किया गया है। पार्टी ने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत करने वालों में पीड़ित सत्यपाल कश्यप, सुखदेव कश्यप, विजय कश्यप, सर्वेश कुमार, तेजपाल और प्रमोद भी शामिल थे। इस मामले में पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने कुछ भी बोलने से इन्कार किया है। जबकि इनके विधायक पुत्र विवेक वर्मा ने कहा कि संबंधित युवक अमर्यादित भाषा शैली का प्रयोग कर रहा था व नशे की हालत में था। इसके अलावा इस मामले में कुछ भी बोलने से उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यह था मामला
नगर पालिका बीसलपुर के कर्मी रहे उपेंद्र शंखधर ने 13 जुलाई काे आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद 14 जुलाई को जब शव उनके घर पहुंचा तो वहां पहुंचे पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा व उनके विधायक पुत्र विवेक वर्मा लोगों को समझा रहे थे। तभी नगर पालिका के संविदा कर्मी सत्यपाल कश्यप वहां पहुंचे और पूर्व मंत्री से बात करने लगे। इसी दौरान पूर्व मंत्री ने उनको थप्पड़ मार दिए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला अब सुर्खियों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed