फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nirmala wins the cooking competition

Pilibhit News: रसोई पाक कला प्रतियोगिता में निर्मला ने मारी बाजी

Sun, 15 Feb 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Nirmala wins the cooking competition
बीएसए कार्यालय परिसर में आयोजित की गई रसोई पाक कला प्रतियोगिता। स्रोत विभाग
पीलीभीत। पोषण अभियान (मध्याह्न भोजन योजना) के अंतर्गत शनिवार को बीएसए कार्यालय परिसर में जनपदीय रसोईघर पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कंपोजिट विद्यालय बरहा, ललौरीखेड़ा की निर्मला देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय भीमपुर नौगजा, पूरनपुर की मुस्कान द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय सिमरौर गौंट, अमरिया की रजाली तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिले की 27 रसोइयों ने प्रतिभाग कर अपने पाक-कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष आस्था अग्रवाल रहीं। निर्णायक समिति में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने प्रतियोगिता में रसोइयों द्वारा तैयार व्यंजनों का मूल्यांकन स्वाद, पोषण और प्रस्तुति के आधार पर किया।
विज्ञापन

प्रथम विजेता को 3500 रुपये, द्वितीय को 2500 रुपये और तृतीय को 1500 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। शेष प्रतिभागी रसोइयों को सांत्वना पुरस्कार और यात्रा भत्ता के रूप में 650 रुपये सीधे उनके खातों में प्रेषित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed