फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nine members of the same family fell ill after eating Mawa

Pilibhit News: मावा खाने से एक ही परिवार के नौ लोगों की तबीयत बिगड़ी

Mon, 12 May 2025 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Nine members of the same family fell ill after eating Mawa
फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आए लोगों का उपचार करते जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर संवाद
पीलीभीत। मावा (खोया) खाने से नौगवां पकड़िया में एक ही परिवार के 10 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों का आरोप है कि शहर की एक मशहूर मिठाई की दुकान से मावा का प्रसाद खरीदकर लाया गया था, जिसे खाने के बाद हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


शहर से सटे नौगवां पकड़िया में रहने वाले अरविंद गुप्ता के यहां सोमवार को हवन-पूजन का कार्यक्रम था। दोपहर में पूजा समाप्त होने के बाद मावे से बने प्रसाद को अरविंद गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्यों ने खाया। खाते ही अरविंद गुप्ता, पत्नी उर्मिला, बिंदु गुप्ता पत्नी ज्ञानेंद्र गुप्ता (बहू), अंजलि गुप्ता पत्नी मनीष गुप्ता (बहू), प्रिया गुप्ता पत्नी आनंद गुप्ता (बेटी), तनिष्का गुप्ता पुत्री आनंद गुप्ता (पोती), नंदनी गुप्ता पुत्री आनंद गुप्ता (पोती), सोनी गुप्ता पत्नी शिवम गुप्ता (बेटी प्रिया की देवरानी), पुष्पा गुप्ता पत्नी दयाकिशोर गुप्ता (बेटी प्रिया की सास), जया गुप्ता पत्नी राजेंन्द्र गुप्ता (साली) व पड़ोस में रहने वाली दिशा मौर्य की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

सभी को उल्टी और चक्कर आने लगे। पता चला तो पास-पड़ोसी जमा हो गए। एबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सभी को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया। परिवार के मुखिया अरविंद कुमार ने बताया कि प्रसाद में मिश्रित मावा शहर के चावला चौराहे स्थित एक प्रतिष्ठान से 400 रुपये किलो के भाव से लिया था, जिसे खाकर परिजनों की तबीयत खराब हुई है। परिजनों का कहना है मामले की लिखित शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी। जिला अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. रमाकांत सागर ने बताया कि सभी का उपचार जारी है। भर्ती सभी लोग खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed