फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nine given to police, 900 vehicles will be used for election duty

Pilibhit News: पुलिस को दिए नौ, चुनाव ड्यूटी में लगेंगे 900 वाहन

Wed, 13 Mar 2024 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Nine given to police, 900 vehicles will be used for election duty
500 के करीब छोटे वाहनों की जरूरत, परिवहन विभाग जुटाने में लगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पीलीभीत। लोकसभा चुनाव में 900 वाहन लगेंगे। परिवहन विभाग इन्हें जुटाने में लग गया है। फिलहाल पुलिस को नौ वाहन मुहैया करा दिए गए हैं।
प्रशासन लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा है। मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ ही प्रशिक्षण और अन्य कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी हो रहे हैं। इसी क्रम में परिवहन विभाग अधिकारियों और कार्मिकों के लिए वाहनों की व्यवस्था में जुटा है।

एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव में करीब 900 वाहनों की आवश्यकता है। इनमें पांच सौ के करीब छोटे और 400 बड़े वाहन शामिल हैं। वाहनों की सूची बनाई जा रही है। मौजूदा समय में नौ वाहन पुलिस बल को दिए गए हैं। पूर्व में स्टेशनरी और अन्य सामग्री लाने के लिए भी वाहन मुहैया कराए गए थे।
विज्ञापन

बताया कि चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। अधिसूचना के बाद वाहन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed