फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   night carfue

रात्रि कर्फ्यू लागू, रात आठ से सुबह सात बजे तक बाहर निकलने पर लगी रोक

Wed, 21 Apr 2021 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
night carfue
पीलीभीत। कोरोना के सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 500 के पार पहुंचते ही जिले में रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया गया। यह रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक चलेगा। डीएम ने आदेश करते हुए सख्ती से पालन कराने की जिम्मेदारी मातहतों को दी है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा था। बुधवार को बड़ी संख्या में संक्रमित निकले तो सक्रिय संक्रमितों की संख्या पांच सौ के पार पहुंच गई। इसके बाद रात्रि कर्फ्यू लगना तय था और ऐसा ही हुआ। दोपहर को डीएम पुलकित खरे ने आदेश जारी कर दिया। इसके तहत रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा। अधिकारियों को इसका सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। कंटेन्मेंट जोन में आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति भी सुनिश्चित कराने को एसडीएम स्तर पर तहसीलवार जिम्मेदारी तय कर दी गई। इसके अलावा शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू भी रहेगा। इसमें मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, एटीएम आदि आवश्यक सेवाओं की दुकानें ही खुलेंगी। बाकी सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। दमकल, नगरपालिका, नगर पंचायत के कर्मचारी सैनिटाइजेशन कराएंगे। पंचायत चुनाव से जुड़े कर्मचारियों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। यह भी कहा कि लोगों को प्रेरित करें कि वह धार्मिक कार्यक्रम घर पर ही करें।
विज्ञापन

मास्क की चेकिंग में सख्ती बरतने के निर्देश
जारी किए गए आदेश में संक्रमण की रोकथाम को मास्क की चेकिंग सख्त करने को कहा गया। स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार मास्क न पहनने वालों से पहली बार में एक हजार और दूसरी बार में दस हजार रुपये जुर्माना वसूला जाए। एसडीएम-सीओ खुद भ्रमण कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी और अंतिम संस्कार में लोगों की संख्या तय
बंद स्थान पर होने वाले शादी समारोह में 50, खुले स्थान पर होने वाले शादी कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए 100 लोगों को अनुमति रहेगी। इसके अलावा अंतिम संस्कार में 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति रहेगी।

कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने पर संक्रमण की रोकथाम को कदम उठाए गए हैं। रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। लोग भी जिम्मेदारी समझते हुए सहयोग करें। - पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed