फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   night carfue

लॉकडाउन और रात्रि कर्फ्यू के शोर में बढ़ी कालाबाजारी

Wed, 21 Apr 2021 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
night carfue
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार से एक बार फिर लॉकडाउन और रात्रि कर्फ्यू लगने की बात तेजी से फैल रही है। आपदा में अवसर तलाशते हुए कारोबारियों ने खाद्य सामग्रियों की कालाबाजारी भी शुरू कर दी है। थोक विक्रेताओं ने स्टाक करना शुरू कर दिया है। इससे दुकानों पर राशन का सामान भी महंगा हो गया है। इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले मे सक्रिय संक्रमितों की संख्या पांच सौ के पार पहुंचते ही रात्रि कर्फ्यू भी लगभग तय माना जा रहा है। इसी के बीच कालाबाजारी करने को भी कुछ बड़े व्यापारियों ने तैयारी शुरू कर ली है। रोजमर्रा के जरूरी सामान के दाम अभी से बढ़ा दिए हैं। रिफाइंड पर बीस रुपये, सरसों के तेल पर 25, बेसन पर दस, चना और अरहर की दाल पर दस-दस रुपये, सोयाबीन के दाम में बीस रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। इसके अलावा थोक विक्रेताओं ने खाद्य सामग्रियों का स्टाक शुरू कर दिया है। जो फुटकर दुकानदारों को दे रहे हैं, वह भी महंगा। एक थोक विक्रेता ने बताया कि राशन सामग्री की डिमांड बढ़ने से महंगाई बढ़ी है। जबकि एक फुटकर दुकानदार ने बताया कि थोक विक्रेताओं ने लॉकडाउन के डर से स्टाक करना शुरू कर दिया है। जो सामान दे रहे हैं। वह भी महंगा मिल रहा है। थोक विक्रेता स्टाक ऊपर से नहीं आने की बात कह रहे है। जबकि ट्रांसपोर्टर्स की माने तो सामान अन्य दिनों की तरह की आ रहा है। अभी तक न ही स्टाक कम हुआ है और न डिमांड बढ़ी है। खास बात तो यह है कि थोक विक्रेताओं ने लॉकडाउन के नाम पर कालाबाजारी शुरू कर दी है। ग्राहक भी लॉकडाउन के भय से बिना कुछ बोले महंगा सामान खरीद रहे है।
विज्ञापन

तंबाकू के भी दाम बढ़े
तंबाकू पदार्थों के थोक विक्रेताओं ने भी स्टाक करना शुरू कर दिया है। 180 रुपये में मिलने वाला पैकेट अभी से 250 में थोक विक्रेता बेचने लगे है। इस कालाबाजारी से गरीब तबके के छोटे दुकानों ने इस काम को भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर खाद्य सामग्रियों के दाम पर
सामग्री पहले अब
रिफाइंड 135 155
सरसों का तेल 140 165
चने की दाल 65 75
अरहर की दाल 110 120
बेसन 75 85
चीनी 36 38
सफेद चना 90 115
सोयाबीन 80 100
आटा 22 23
चावल मंसूरी 35 37
हल्दी पिसी 160 162
मिर्च पिसी 220 225
धनिया पिसा 140 142
जीरा 200 202
...............................................
नोट: दाम प्रति किलो में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed