{"_id":"64ae4d3906d41f20b10bf3c4","slug":"newly-married-woman-committed-suicide-after-two-months-of-marriage-husband-also-hanged-in-pilibhit-2023-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता ने दी जान, पति ने भी लगाई फांसी, सामने आई चौंकाने वाली वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता ने दी जान, पति ने भी लगाई फांसी, सामने आई चौंकाने वाली वजह
Wed, 12 Jul 2023 12:23 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:23 PM IST
सार
पीलीभीत के थाना बिलसंडा इलाके के गांव बबुरा के रहने वाले श्यामू की शादी दो माह पहले सुखरानी से हुई थी। घरेलू कलह के चलते मंगलवार रात सुखरानी ने घर के ही कमरे में कुंडे पर दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नवविवाहित दंपती फंदे पर लटक गए। जिसमें पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति को बचा लिया। विवाहिता के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार, पीलीभीत के थाना बिलसंडा इलाके के गांव बबुरा के रहने वाले श्यामू की शादी दो माह पहले सुखरानी से हुई थी। घरेलू कलह के चलते मंगलवार रात सुखरानी ने घर के ही कमरे में कुंडे पर दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
बुधवार की सुबह जानकारी लगने पर पति श्यामू ने भी गांव में ही घर से 50 मीटर की दूरी पर स्थित पीपल के पेड़ पर दुपट्टे से फांसी लगाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन
उसे बिलसंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। जिसके बाद नवविवाहिता ने मंगलवार को अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

वहीं विवाहिता के पिता का आरोप है कि पति ने हत्या कर बेटी के शव को लटकाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।