फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Newly elected office bearers Administered the oath

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों  को दिलाई शपथ

Wed, 22 Jun 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 22 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Newly elected office bearers Administered the oath
स्वागत - फोटो : pilibhit, beureu
मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के द्विवार्षिक शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। 
विज्ञापन

शहर के एक होटल में बुधवार को हुए समारोह में एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री हीरेश सरन सक्सेना ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष वासुदेव गंगवार, जिला महामंत्री नाहिद खां, उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, संयुक्त मंत्री सुमित राज सक्सेना व लाखन सिंह, संगठन मंत्री सुशील कुमार व दिव्या शुक्ला, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार व सम्प्रेषक मनोज गुप्ता को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को अपने हकों के साथ-साथ अपने दायित्वों का भी निर्वहन निष्ठा से करना चाहिए, जिससे उनके पटल से जुड़े कर्मचारियों एवं आम जनता को कोई कठिनाई न हो। उन्होंने जून में होने वाले प्रदेश व्यापी आंदोलन में सहभागिता करने के निर्देश दिए। प्रदेश मंत्री ने चक्रवार चलाए जा रहे आंदोलन पर कहा कि लिपिकीय वर्ग की ऐसी समस्याएं जिनका निस्तारण बिना किसी आंदोलन के किया जा सकता था, लेकिन नहीं किया गया। आठ जुलाई से पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल का आगाज होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार सैनी ने भी विचार रखे। इससे पूर्व प्रदेशस्तरीय पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। अध्यक्षता सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने की। संयुक्त परिषद अध्यक्ष हशमुद्दीन खां, कोषागार कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सक्सेना, लेखपाल संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष हरदेव शर्मा, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष धर्मपाल, डिप्लोमा फार्मासिस्ट अध्यक्ष प्रेम सिंह, मंत्री एए खान, एलटी संघ अध्यक्ष नायाब रसूल, वाहन चालक संघ अध्यक्ष सुभाष सिंह भी अभिनंदन किया गया। इस मौके पर सीएमएस डॉ. आरसी शर्मा, डॉ. अनीता चौरसिया, हरीप्रसाद, सुरेंद्रपाल सिंह, ज्ञानप्रकाश, प्रदीप माथुर, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed