{"_id":"66c363576ae4da95c600651f","slug":"newborn-dies-during-delivery-nursing-home-sealed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121191-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, नर्सिंग होम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, नर्सिंग होम सील
विज्ञापन
पूरनपुर में नवजात शिशु की मौत पर श्रद्धा नर्सिग होम में हंगामा करते लोग।संवाद
पूरनपुर। प्रसव पीड़ा के चलते सीएचसी लाई गई गर्भवती को आशा कार्यकर्ता ने श्रद्धा नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। जहां नवजात की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक और स्टॉफ, आशा कार्यकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने तहसीलदार की मौजूदगी में नर्सिंग होम सील कर दिया है।
नगर की पंकज कॉलोनी निवासी आलोक वर्मा ने बताया कि प्रसव पीड़ा के चलते रविवार को पत्नी पुष्पा वर्मा को सीएचसी ले गए थे। यहां स्टाॅफ ने प्रसव में एक-दो दिन का समय होने की जानकारी दी। इस पर वे पत्नी को घर वापस लाने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान आशा कार्यकर्ता बिंदु वर्मा ने उसे कोतवाली मार्ग स्थित श्रद्धा नर्सिंग होम में अच्छे डॉक्टर, सुविधा होने की जानकारी दी और पत्नी को वहां लेजाकर भर्ती करा दिया।
इस दौरान श्रद्धा नर्सिंग होम के संचालक सौरभ सिंह और अन्य स्टाॅफ ने डिलीवरी का समय पूरा होने की जानकारी दी। बाद में पत्नी को जबरन प्रसव के लिए कक्ष में ले गए। यहां प्रसव के दौरान उनके नवजात पुत्र की मौत हो गई। बावजूद इसके नर्सिंग होम कर्मचारियों ने इस आशय की जानकारी उन्हें नहीं दी।
विज्ञापन
जब वह कक्ष में घुसे तो पत्नी बेसुध पड़ी थी। उसके पास ही नवजात का शव पड़ा था। आरोप है कि जानकारी करने पर अस्पताल संचालक ने उन्हें गालियां दी और पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी भी दी। नर्सिंग होम में रविवार शाम को जमकर हंगामा हुआ।
कोतवाल राजीव शर्मा ने बताया कि आलोक वर्मा की तहरीर पर नर्सिंग होम संचालक सौरभ सिंह, आशा कार्यकर्ता बिंदु वर्मा और नर्सिंग होम स्टाॅफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोमवार को तहसीलदार वीरेंद्र कुमार की मौजूदगी में प्रभारी चिकित्साधिकारी आलमगीर ने टीम के साथ नर्सिंग होम पहुंचकर उसे सील कर दिया। उन्होंने बताया कि आशा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ अगली कार्रवाई होगी।
--
इस पहले भी हो चुकीं हैं मौत
सीएचसी में 14 जून को भर्ती कराई गई थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव पिपरा मुजप्ता निवासी रीता देवी को आशा कार्यकर्ता ने कोतवाली मार्ग पर रामा नर्सिंग होम में ले जाकर भर्ती कराया था। 15 जून को प्रसव के दौरान उसकी मौत हो गई थी। शव को नर्सिंग होम संचालन ने बरेली के लिए रेफर कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। इसी प्रकार नगर के ब्लाॅक मार्ग पर एक नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई थी। जमकर हंगामा और प्रदर्शन हुआ था। मगर बाद में समझौता होने के चलते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी।