{"_id":"65930605dd40c14d72083df0","slug":"new-year-started-with-lukewarm-sunshine-cold-wave-set-in-as-the-day-progressed-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-10159-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गुनगुनी धूप से हुई नए साल की शुरुआत, दिन ढलते ही शीतलहर ने ठिठुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गुनगुनी धूप से हुई नए साल की शुरुआत, दिन ढलते ही शीतलहर ने ठिठुराया
Tue, 02 Jan 2024 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। तीन दिन की कड़ाके की सर्दी के बाद नए साल का पहला दिन गुनगुनी धूप के साथ शुरू हुआ। आसमान साफ रहने के साथ ही सुबह ही सूर्यदेव ने दर्शन दे दिए। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली। दोपहर के बाद शीतलहर चलने से गलन बढ़ गई। शाम को फिर से ठंड ने लेागों को बेहाल कर दिया।
बीते दो दिनों से कोहरा और शीत लहर के चलने से मौसम काफी ठंडा बना हुआ है। धूप न खिलने से लोग परेशान थे। ऐसा लग रहा था कि साल का पहला दिन भी ठंड रहेगा और धूप नहीं खिलेगी। सोमवार को साल के पहले दिन मौसम साफ रहा। कोहरा न होने और शीत लहर न चलने से सुबह ही धूप अच्छी खिल गई। इससे लोगों को राहत मिली। दोपहर तक अच्छी धूप का लोगों ने आनंद लिया तो बच्चों ने भी पार्क में मौज मस्ती की। दो बजे के बाद मौसम में बदलाव हुआ और शीत लहर चलने से गलन बढ़ गई। शाम को कोहरे की धुंध छा गई।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि सोमवार को मौसम साफ रहा और अधिकतम 18.4 न्यूनतम 8.6 रहा। रविवार को अधिकतम 15.2 न्यूनतम 7.5 था। मंगलवार को अधिकतम 17 और न्यूनतम 9 डिग्री रहेगा।