फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   New Wheat Inward Marks In Market

मंडी में नए गेहूं की आवक शुरू

Wed, 29 Mar 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 29 Mar 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
 सरकारी गेहूं खरीद भले ही एक अप्रैल से शुरू होगी। मगर मंडी में नए गेहूं की आवक होने लगी है। बुधवार को मंडी में दो हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक दर्ज की गई। किसानों को इसके दाम के 1660 रुपये तक मिले। तराई के इस जिले में गेहूं प्रमुख फसल है। पिछले तीन-चार दिनों में एकाएक बढ़ी गर्मी के चलते गेहूं की फसल भी तेजी से पकने लगी है। इसके चलते किसानों ने कटाई शुरू कर दी है। पिछले दो दिनों से मंडी में गेहूं की आवक दर्ज की जा रही है। बुधवार को शहर की मंडी समिति में दो हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक दर्ज की गई। सरकारी खरीद प्रारंभ न होने और नमी के बावजूद किसानों को प्रारंभ से ही अच्छा मूल्य मिल रहा है। बुधवार को 1600 से लेकर 1660 रुपये प्रति क्विंटल तक गेहूं खरीदा गया। मंडी सचिव मनीष सिंह ने बताया नए गेहूं की आवक शुरू हो गई है। आवक बढने पर आढ़तों पर नीलामी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए आढ़तियों को भी निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed