फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   New IMA executive committee formed; Dr. PN Saxena appointed President.

Pilibhit News: आईएमए की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. पीएन सक्सेना अध्यक्ष

Sun, 04 Oct 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 04 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
New IMA executive committee formed; Dr. PN Saxena appointed President.
आईएमए की नई कार्यकारिणी के सदस्य। स्रोत संगठन
पीलीभीत। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) पीलीभीत शाखा की सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन आयोग के संयोजक डॉ. प्रमोद अग्रवाल की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। डॉ. पीएन सक्सेना को अध्यक्ष, डॉ. राकेश सिंह को सचिव और डॉ. एसके मित्रा को प्रेसिडेंट इलेक्ट चुना गया। डॉ. एसके अग्रवाल को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में डॉ. भारत सेठी को आईपीपी, डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. शैलेंद्र गंगवार और डॉ. रश्मि सेठी को उपाध्यक्ष व डॉ. उपेंद्र नाथ मिश्रा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। संयुक्त सचिव का दायित्व डॉ. भरत कंचन और डॉ. शांतनु सिंह को सौंपा गया। केंद्रीय परिषद सदस्य के रूप में डॉ. प्रमोद अग्रवाल और डॉ. नितिन मलिक व राज्य परिषद सदस्य के रूप में डॉ. महेश चंद्र, डॉ. जेएन मिश्रा और डॉ. दीपक अग्रवाल को जिम्मेदारी मिली है। संगठन की विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया है। सांस्कृतिक समिति में डॉ. रश्मि चौधरी, डॉ. रश्मि सेठी, डॉ. प्रांजल अग्रवाल, डॉ. पूनम गंगवार और डॉ. रुचिता बोरा को शामिल किया गया है। स्पोर्ट्स कमेटी में डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. जेडी गंगवार, डॉ. अनुराग प्रकाश, डॉ. प्रियंका सचान और डॉ. आशीष अनुरागी को जिम्मेदारी दी गई है। साइंटिफिक कमेटी में डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. रोहित सिंह, डॉ. अजितेश वार्ष्णेय, डॉ. अमित सचान और डॉ. नमन साहनी शामिल हैं। एथिकल कमेटी एवं लीगल कमेटी एडवाइजर के रूप में डॉ. तरुण सेठी, डॉ. पीयूष अग्रवाल और डॉ. शैलेंद्र गंगवार को दायित्व सौंपा गया है। सत्र 2026-27 में आईएमए की ओर से चिकित्सा, सामाजिक और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को गति देने की बात कही गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed