फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   New feeders not commissioned after 10 months, 18,000 consumers troubled by faults

Pilibhit News: 10 महीने बाद शुरू नहीं हुए नए फीडर, 18 हजार उपभोक्ता फाॅल्ट से परेशान

Sun, 26 Apr 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
New feeders not commissioned after 10 months, 18,000 consumers troubled by faults
पूरनपुर। नगर के 18 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को फाॅल्ट व ट्रिपिंग से निजात दिलाने के लिए दो नए फीडर अब तक नहीं बन सके हैं। इस वजह से फॉल्ट के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

फीडर नंबर दो में नया फीडर बनाने के लिए तो 10 महीने पहले तैयारी शुरू की गई। केबल भी डाल दी गई, लेकिन 10 महीने बाद फीडर दो के उपभोक्ताओं का लोड कम कर नया फीडर नहीं बनाया जा सका। अन्य एक फीडर बनाने के लिए नगर की प्रमुख सड़कों को खोदकर भूमिगत केबल डाली गई। सड़कों की सूरत तो बिगड़ गई, लेकिन दूसरा नया फीडर भी शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन


नगर में 18 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को 149 ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति की जा रही है। फीडर नंबर एक में 1300 से अधिक, फीडर नंबर दो में साढ़े छह हजार से अधिक, फीडर नंबर तीन में 3800 से अधिक, फीडर नंबर चार में 4800 उपभोक्ता हैं। सर्वाधिक उपभोक्ताओं वाले फीडर का क्षेत्र बड़ा है। इससे एक स्थान पर फाॅल्ट होने से पूरे फीडर की बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीडर दो के उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए 10 महीने पहले एक नया फीडर तैयार कराना शुरू किया गया था। कई महीने पहले विद्युत सुरक्षा निदेशालय से एनओसी भी मिल गई। इसके बाद भी नए फीडर को अब तक शुरू नहीं किया गया। इससे फाल्ट, ट्रिपिंग से फीडर दो में बिजली आपूर्ति अक्सर लड़खड़ा जाती है। इसके अलावा फीडर नंबर तीन और चार का लोड कम करने को एक और नया फीडर बनाने की तैयारी दिसंबर महीने में शुरू की गई थी। भूमिगत केबल डालने को नगर की प्रमुख सड़कों को खोदवाया गया, मगर अब तक दूसरा नया फीडर शुरू नहीं हो सका।
ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता न बढ़ने से उपभोक्ता परेशान

पूरनपुर। मोहल्ला कायस्थान के विकास सागर, प्रदीप, सोनू, अनिल, महेंद्र आदि ने शनिवार को संपूर्ण थाना दिवस में पत्र देकर कायस्थान में महर्षि वाल्मीकि मंदिर के समीप रखे ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़वाने की मांग की। पत्र में कहा गया कि ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि न होने से 10 से 12 घंटे बिजली आपूर्ति ट्रिपिंग आदि के चलते बाधित होती है। पत्र में कहा गया कि पहले उच्च क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर लगाया था, जिसे अन्य स्थान पर लगा दिया गया। उन्होंने उच्च क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर लगवाने की मांग की। संवाद

---------

फीडर दो में नया फीडर बनकर तैयार है। एक स्थान पर खंभा लगाने के विवाद को लेकर नया फीडर शुरू नहीं हो सका। मंगलवार तक समस्या का समाधान कराकर नया फीडर शुरू करा दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य दूसरा फीडर भी शीघ्र शुरू कराने की तैयारी है। मोहल्ला कायस्थान में 259 केवीए का एक अन्य ट्रांसफार्मर रखा जाना था, मगर कुछ लोगों के विरोध के चलते नहीं रखा जा सका। इसकी जानकारी उच्च अफसरों के अलावा नगर पालिका के ईओ, चेयरमैन को भी दी गई।

- मोहित गुप्ता, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed