{"_id":"6a417846893aa3aa0c0fa4ac","slug":"nephew-accused-of-aunts-murder-sent-to-jail-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-162873-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चाची की हत्या का आरोपी भतीजा भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चाची की हत्या का आरोपी भतीजा भेजा गया जेल
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के अशरफ खां मोहल्ले में महिला की चाकू से हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी चचेरे भतीजे ने पूछताछ में प्रेम-प्रसंग और प्रतिशोध की भावना के चलते घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। घटना में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद किया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से वह जेल चला गया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशरफ खां निवासी निशा परवीन पत्नी सलीम अहमद की घर में घुसकर चाकू से हत्या किए जाने की घटना हुई थी। पुलिस ने आरोपी चचेरे भतीजे शोएब उर्फ मोनिश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। इस मामले में मृतका के पति सलीम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शोएब उर्फ मोनिश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
मामले के विवेचक थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतका को पसंद करता था और दोनों के बीच नजदीकियां भी रहीं। परिवार को जानकारी होने पर ईद के पर्व पर विवाद भी हुआ था। इसके बाद वह दिल्ली जाकर रहने लगा। दो दिन पूर्व वापस लौटने पर उसने मृतका को देखा तो पुराने विवाद और प्रतिरोध की भावना फिर से जाग उठी। इसी के चलते शनिवार को वह अकेला देख चाकू लेकर मृतका के घर पहुंचा और ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमाॅर्टम के बाद रविवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
सीओ सिटी अजय यादव ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। संवाद