{"_id":"67bf5a60953aa4c3390c98d3","slug":"nepalese-elephants-camped-in-lagga-bhagga-are-creating-havoc-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-131466-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लग्गा भग्गा में डेरा जमाए नेपाली हाथी मचा रहे उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लग्गा भग्गा में डेरा जमाए नेपाली हाथी मचा रहे उत्पात
Wed, 26 Feb 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
कलीनगर। नेपाल के हाथियों की पीटीआर में सक्रियता बढ़ रही है। चार दिन पूर्व नेपाल सीमा से सटे लग्गा भग्गा के जंगल में पहुंचे हाथी रात होते ही उत्पात मचा रहे हैं। करीब 40 से अधिक हाथी दो झुंड में बंटकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी हुई है।
नेपाल और भारत की सीमा खुली है। वन्यजीव दोनों सीमाओं में खुले रूप से विचरण करते हैं। नेपाल के हाथियों का दशकों से जनपद के जंगलों में आना-जाना लगा है। बताया जाता है कि चार दिन पूर्व करीब 40 हाथी नेपाल की शुक्ला फांटा सेंचुरी से निकलकर पीटीआर के बराही रेंज के सीमावर्ती जंगल लग्गा भग्गा में पहुंच गए। हाथी दो झुंड में बंट गए हैं।
रात होते ही हाथी जंगल से निकल गोरखडिब्बी गांव की सीमा में पहुंचकर फसलों को नष्ट कर रहे हैं। यह भी आशंका जताई जा रही है कि हाथी शारदा नदी को पार कर पीटीआर के बड़े जंगल में न पहुंच जाएं।
विज्ञापन
रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि टीम को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा माला रेंज में पहुंचे हाथी कई दिनों से डेरा जमाए हुए हैं। रेंज की टीम इनकी भी निगरानी कर रही है।
-- --
सीमा पिलर नंबर 27 को किया क्षतिग्रस्त
कलीनगर। नेपाल की ओर से लग्गा भग्गा क्षेत्र में पहुंचे हाथियों ने सीमा पिलर नंबर 27 को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। क्षेत्र के वनकर्मियों ने भी इसकी पुष्टि की है। संवाद
-- --
नौजल्हा गांव के निकट बाघ की चहलकदमी से दहशत
कलीनगर। सीमावर्ती क्षेत्र के सटे नौजल्हा क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पांच दिन से बाघ क्षेत्र में देखा जा रहा है। बाघ ने चार दिन पूर्व महाराजपुर गांव में एक पशु को मार दिया था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को भी दी है। संवाद