{"_id":"e3a3cbb52363f69090e9ddf19c624e7e","slug":"nehru-park-in-pilibhit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द सुधरेंगे नेहरू पार्क के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द सुधरेंगे नेहरू पार्क के हालात
पीलीभीत।
Updated Sat, 07 Feb 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के उपेक्षित पड़े नेहरू ऊर्जा पार्क की दशा में जल्द सुधार होगा। तालाब ठीक कराकर बोटिंग की व्यवस्था की जाएगी साथ ही टहलने के लिए फुटपाथ बनेगा। शुक्रवार को डीएफओ ने पार्क का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा की।
टनकपुर रोड पर स्थित नेहरू ऊर्जा पार्क काफी जीर्णशीर्ण हो चुका है। इसमें बना पक्का तालाब पूरी तरह टूट चूका है, साथ ही फव्वारा आदि भी बंद है। रखरखाव की व्यवस्था ठीक न होने के कारण शहर के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब डीएम के निर्देश पर सामाजिक वानिकी विभाग ने इसके जीर्णोद्धार की योजना तैयार की है। इस पर प्रशासन से 5.99 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। धनराशि स्वीकृत होने पर शुक्रवार को सामाजिक वानिकी के डीएफओ आदर्श कुमार वन क्षेत्राधिकारी वीरपाल सिंह व मनरेगा के अभियंता विष्णु कुमार के साथ नेहरू पार्क पहुंचे। डीएफओ ने पार्क का भ्रमण कर प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा की। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि शहरवासियों के टहलने के लिए फुटपाथ बनेगा साथ ही टूटे पड़े तालाब को ठीक कराकर नौकायन की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके साथ ही फुलवारी, कैंटीन, बेंच आदि ठीक कराई जाएगी।
पेड़ों पर लगेगी नाम की पट्टिकाएं
नेहरू पार्क में लगे विभिन्न प्रजाति के पेड़ों के पहचान के लिए उनके प्रचालित नाम के साथ वैज्ञानिक नाम की पट्टिकाएं लगेंगी। इसके लिए डीएफओ ने वन क्षेत्राधिकारी से सभी पेड़ों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रकृति चित्रण केंद्र भी बनेगा
पार्क में बने टिनशेड के हाल में प्रकृति चित्रण केंद्र बनेगा इसमें बाघ के अलावा वन्यजीव, पक्षियों, विभिन्न प्रजाति के पेड़ पौधों की प्रदर्शनी रहेगी ताकि लोगों को इसके बारे में जानकारी हो सके।
पार्क के जीर्णोद्धार के लिए 86 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा था, जिसमें मात्र 5.99 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। शहर के लोगों को अच्छा पार्क देने के लिए धन की अन्य मदों से भी व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा।
- आदर्श कुमार, डीएफओ, सामाजिक वानिकी