फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Neha tops in 50 meter race and Santosh tops in 100 meter race.

Pilibhit News: 50 मीटर दौड़ में नेहा और 100 मीटर में संतोष अव्वल

Sun, 03 Dec 2023 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Neha tops in 50 meter race and Santosh tops in 100 meter race.
अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे ।
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांग बच्चों की हुई खेल प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर रविवार को बीएसए कार्यालय परिसर में दिव्यांग स्कूली बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले दिव्यांग बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान श्रवण बाधित बच्चों की 50 मीटर दौड़ में नेहा और 100 मीटर में संतोष अव्वल रहे।
बालिकाओं की 50 मीटर दौड़ में ललौरीखेड़ा की सुहानी प्रथम, मरौरी की राजकुमारी द्वितीय, बरखेड़ा की गुड्डी तृतीय, श्रवण बाधित बालिकाओं की 50 मीटर दौड़ में पूरनपुर की नेहा प्रथम, बरखेड़ा की अंजलि द्वितीय और अमरिया की संजना तृतीय रहीं। बालकों की चम्मच दौड़ में ललौरीखेड़ा के दीपक प्रथम, बिलसंडा के रोहित द्वितीय और ललौरीखेड़ा के यश तृतीय रहे।
विज्ञापन

श्रवण बाधित बालकों की 100 मीटर दौड़ में पूरनपुर के संतोष प्रथम, ललौरीखेड़ा के अरुण मौर्य द्वितीय, मरौरी के आयुष मिश्रा तृतीय, दृष्टि बाधित बालकों की 50 मीटर दौड़ में पूरनपुर के राजकुमार प्रथम, मरौरी के अमित द्वितीय, बीसलपुर के सानू तृतीय रहे। गोला फेंक में पूरनपुर के संतोष प्रथम, इसी ब्लाॅक के यशपाल द्वितीय, मरौरी के गोविंद तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्सी दौड़ में नगर के निखिल प्रथम, अवनीश द्वितीय, मरौरी के राज्यपाल तृतीय, गोला फेंक में पूरनपुर के यशपाल प्रथम, शिवांश द्वितीय, ललौरीखेड़ा के अरुण मौर्य तृतीय रहे। मुख्य अतिथि ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार ने कहा कि दिव्यांग बच्चों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बशर्ते सही मार्गदर्शन मिले।
बीएसए अमित सिंह ने कहा कि दिव्यांग बच्चे बहुत ही हुनर रखते हैं। प्रतिभाओं की कमी कतई नहीं है। इस दौरान जिला समन्वयक राकेश पटेल, मनीष श्रीवास्तव, सौरभ कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, संजीव मिश्रा, अनिल सोनकर, राजेंद्र कुमार, अनुराधा अग्रवाल, मीना गंगवार, मीनाक्षी पांडे, रामदास, नूतन, मनीष चंद श्रीवास्तव, सुनील त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

-------------
बच्चों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांग बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। किसी ने देशभक्ति गीत पर डांस प्रस्तुत किए तो किसी ने कविताएं व कहानियां सुनाई। कई बच्चों ने नाटक के माध्यम से शिक्षा का संदेश दिया।

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे ।

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे ।

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे ।

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे ।

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे ।

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे ।

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे ।

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे ।

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे ।

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed