देवी मंदिरों में पूजी गईं मां ब्रह्मचारिणी
सार
शहर के देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। देवी मंदिरों में महिलाओं ने भजन गाकर मां का गुणगान किया।शहर के ऐतिहासिक यशवंतरी देवी मंदिर में जलभराव होने के बाद भी श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। निरंजनकुंज कॉलोनी स्थित महामातेश्वरी मंदिर, गोदावरी स्टेट का दुर्गा मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, दूधियानाथ मंदिर, बागगुलशेर खां के मां दुर्गा मंदिर समेत शहर के तमाम मंदिरों पर मंगलवार सुबह से ही मां दुर्गा के भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
नवरात्र के दूसरे दिन महामतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करती महिलाएं। संवाद
- फोटो : PILIBHIT