फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Navodaya Vidyalaya entrance exam today at 15 centers

Pilibhit News: नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 15 केंद्रों पर आज

Sat, 20 Jan 2024 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Navodaya Vidyalaya entrance exam today at 15 centers
बीसलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिले के पूर्व निर्धारित 15 केंद्रों पर होगी। इसमें 80 सीटों के सापेक्ष 4654 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. वीके सिंह ने बताया कि यह परीक्षा ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत, रामा इंटर कॉलेज पीलीभीत, एसएन इंटर कॉलेज पीलीभीत, वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत, चिंरौजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पीलीभीत, अंगूरी देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत, पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर, गुरुनानक इंटर कॉलेज पूरनपुर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, केकेएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर और हाफिज रहमत खां इंटर कॉलेज चंदोई आदि परीक्षा केंद्रों पर सुबह साढ़े दस बजे होगी। सभी केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय का एक-एक प्रवक्ता बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहेगा। सुरक्षा के लिहाज से सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा अधिकृत अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा होने के बाद विशेष वाहक से विभाग द्वारा अधिकृत किए गए संकलन केंद्र पर पहुंचा दी जाएंगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के संबंध में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed