फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   National Lok Adalat 5531 promises Disposal

राष्ट्रीय लोक अदालत में 5531 वादों का निस्तारण

Sat, 12 Dec 2015 11:35 PM IST
plibhit
plibhit Updated Sat, 12 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला जजी में हुई राष्ट्रीय लोकअदालत में 5531 वादो का निस्तारण कर 88 लाख रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। स्पेशल जज ईसी एक्ट/नोडल अधिकारी पंकज कुमार उपाध्याय ने भ्रमण कर लोक अदालत का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

प्रभारी जिला जज योगेश चंद्र त्रिपाठी ने तीन मामलों का निस्तारण किया। एडीजे विनय कुमार ने सात, स्पेशल जज जयप्रकाश पांडेय ने सात, अपर जिला जज शिवमणि शुक्ला ने दो मामले, स्पेशल जज ईसी एक्ट पंकज कुमार उपाध्याय ने 115, एडीजे अहसान हुसैन ने तीन, एडीजे सत्यप्रकाश ने छह, एडीजे चंद्र गुप्त ने एक, एडीजे विजय कुमार गुप्ता ने 11, एडीजे नरेंद्र पाल सिंह तोमर ने तीन मामलों का निपटारा किया। मोटर वाहन दुर्घटना के प्रतिकर मामलों मेें पीड़ित परिवारों को प्रतिपूर्ति दिलाई गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने 895 वाद निपटाकर 87,620,00 रुपये जुर्माना वसूला। एसीजेएम राजेश कुमार ने 78 वादों का निस्तारण कर 91,500 रुपये जुर्माना वसूला। एसीजेएम डीएन सिंह ने 202 वाद निपटाकर 21,710 रुपये जुर्माना वसूला। उन्होंने जेल अदालत में भी 18 मामले निपटाए।
विज्ञापन

एसीजेएम सुरेंद्र कुमार पासवान ने 153 वादों की सुनवाई कर 38,450.00 रुपये जुर्माना वसूला। किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान न्यायाधीश राजेश कुमार ने तीन मामले निपटाए। न्यायिक मजिस्ट्रेट बीसलपुर संजय कुमार ने 214 मामले निपटाकर 17,845.00 रुपये जुर्माना वसूला। सिविल जज असगर अली ने 14 मामले निपटाकर 3400 रुपये जुर्माना वसूला। सिविल जज सीनियर डिवीजन मनोज कुमार ने 27 मामले निपटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



राष्ट्रीय कार्यक्रम में सूचना विभाग की रुचि नहीं
देश भर में हुई राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार से लेकर अंत तक सूचना विभाग उदासीन रहा। लोक अदालत में निपटे वादों की सूचना वह देर सायं तक मीडिया को उपलब्ध नहीं करा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed