फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   National highway's apsara river bridge damaged

नेशनल हाईवे का अप्सरा नदी पुल हुआ क्षतिग्रस्त 

Mon, 09 Oct 2017 11:47 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 09 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
National highway's apsara river bridge damaged
नेशनल हाईवे का अप्सरा नदी पुल हुआ क्षतिग्रस्त  - फोटो : पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
परेवावैश्य/जहानाबाद।
विज्ञापन

बरेली हरिद्वार नेशनल हाइवे पर जहानाबाद के निकट पड़ने वाला अप्सरा नदी का पुल सोमवार को क्षतिग्रस्त हो गया। बीच पुल की सड़क का हिस्सा ढह जाने से इस पर आवागमन बंद हो गया। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की टीम ने फौरी तौर पर मरम्मत कराकर छोटे वाहनों को साइड से गुजारा लेकिन बड़े वाहनों के लिए फिलहाल आवागमन रोक दिया गया है। एनएचएआई की टीम पुल की मरम्मत में जुटी हुई है। टीम ने बड़े वाहनों के आवागमन के लिए सोमवार तक का वक्त मांगा है।
पीलीभीत से जहानाबाद अमरिया जाने वाला मार्ग शहर से निकलते ही नेशनल हाइवे-74 से जुड़ जाता है। इस मार्ग पर जहानाबाद के निकट अप्सरा नदी पर करीब 50 वर्ष पुराना पुल बना हुआ है। काफी पुराना होने से पुल काफी जर्जर हो चुका है। कई बार मामूली रूप से क्षतिग्रस्त होने पर इसे काम चलाऊ व्यवस्था कर आवागमन शुरू करा दिया जाता रहा है। कुछ वर्ष पहले मार्ग को नेशनल हाइवे घोषित होने के बाद अप्सरा नदी सहित विभिन्न पुलों के बराबर में नए पुलों का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था। इनमें कुछ पर काम भी शुरू हुआ था लेकिन अब लंबे समय से काम बंद है। इधर पुल की मरम्मत न होने से इसकी स्थिति जर्जर होती चली गई और सोमवार दोपहर बाद करीब चार बजे पुल के बीच सड़क का हिस्सा धंस कर नीचे चला गया। इससे इस मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इस पर पुलिस, पीडब्ल्यूडी एवं नेशनल हाइवे निर्माण के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुल के दोनाें ओर अवरोध लगाकर इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया। आवागमन बंद होने से वाहनों की कतारें लग गई। बाद में अन्य मार्गों से वाहन वहां से जा सके। बता दें कि बरेली- हरिद्वार रूट का नेशनल हाइवे होने की वजह से अप्सरा पुल से रोजाना हजारों की तादाद में बड़े वाहन भी गुजरते हैं।
विज्ञापन


शाही जहानाबाद मार्ग से निकल रहे वाहन
नेशनल हाइवे का पुल क्षतिग्रस्त होने से यात्रियों को दूसरे मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। पीलीभीत से जाने से वाले यात्री बरेली मार्ग से शाही जहानाबाद होते हुए अमरिया की ओर जा रहे हैं। वहीं अमरिया की ओर से आने वाले कुछ वाहन इसी मार्ग से आ रहे हैं जबकि कुछ माधोपुर, भिकारीपुर होते हुए शहर तक पहुंच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल में गड्ढा हो गया था जिसकी मरम्मत कराकर ठीक कर दिया गया है इसलिए छोटे वाहन निकल रहे हैं। इसकी मरम्मत का कार्य जारी है। मंगलवार सुबह बड़े वाहनों का आवागमन भी शुरू हो सकता है।
-वरुण कुमार, प्रभारी एक्सईएन, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed