फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nandaha village, crocodile, forest department caught

नदहा गांव पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग ने पकड़ा

Fri, 26 May 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 26 May 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Nandaha village, crocodile, forest department caught
नदहा गांव पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग ने पकड़ा
 जंगल से सटे नदहा गांव में बृहस्पतिवार रात मगरमच्छ के आने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने कड़ी मशक्त के बाद उसे पकड़कर माला नदी में छोड़ दिया। गजरौला थाना क्षेत्र के नदहा गांव के निकट तालाब में पिछले दिनों एक मगरमच्छ देखा गया था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वनविभाग को दी लेकिन मगरमच्छ के पानी में होने के कारण वनविभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। बृहस्पतिवार की रात यह मगरमच्छ तालाब से निकलकर गांव के अंदर पहुंच गया। गांव में मगरमच्छ आने की सूचन से हड़कंप मच गया। लोग उसे भगाने के प्रयास में जुट गए। इस बीच सूूचना पाकर यूपी डायल 100 और वनविभाग की टीम पहुंच गई। इस बीच गांव वालों के भगाने के प्रयास के चलते मगरमच्छ गांव के निकट नहर की ओर पहुंच गया। वनकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद रात करीब दो बजे से पकड़ लिया। सुबह उसे आसाम रोड पर माला पुल के निकट नदी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed