फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Name of deceased instructor removed from Manav Sampada Portal after embarrassment

Pilibhit News: फजीहत के बाद मानव संपदा पोर्टल से हटाया मृतक अनुदेशक का नाम

Wed, 19 Jul 2023 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 19 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Name of deceased instructor removed from Manav Sampada Portal after embarrassment
पीलीभीत। मृतक अनुदेशक का नवीनीकरण और तबादला करने से हुई फजीहत के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने अनुदेशक का नाम मानव संपदा पोर्टल से हटा दिया है। इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही हाल ही में अनुदेशकों के नवीनीकरण की सूची से सामने आई थी। सूची में बिना आवेदन किए ही छह अनुदेशकों का नवीनीकरण कर दिया गया था। इनमें बीसलपुर क्षेत्र के अनुदेशक हरीश कुमार गंगवार का भी नाम शामिल था, जबकि उनकी सितंबर 2022 में हत्या कर दी गई थी। सूची की जांच पड़ताल किए बिना ही बीएसए ने हरीश का दूसरे स्कूल में तबादला भी कर दिया।
विज्ञापन

मामला खुला तो अधिकारियों की खासी फजीहत हुई। इसके बाद ने एक-दूसरे पर लापरवाही का ठीकरा फोड़ने लगे। बीसलपुर के बीईओ नीरज शुक्ला का जवाब भी तलब किया गया। अधिकारी खुद को बचाने के लिए इसे पोर्टल की गड़बड़ी बताने लगे थे। अब मृतक अनुदेशक का नाम पोर्टल से हटा दिया गया है। इसकी रिपोर्ट भी राज्य शिक्षा परियोजना कार्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
जांच हो तो खुल जाएगी लापरवाही की पोल
सवाल यह है कि बिना आवेदन किए ही आखिर से पोर्टल से छह अनुदेशकों के नाम नवीनीकरण की सूची में किसने और क्यों शामिल किए। जब सूची आई तो स्थानीय स्तर पर उसकी जांच क्यों नहीं की गई। जिन अनुदेशकों का नवीनीकरण किया गया, उनसे आवेदन न करने का कारण क्यों नहीं पूछा गया। जब जिम्मेदारों को अनुदेशक की मौत होने की पहले से जानकारी थी, तो मानव संपदा पोर्टल से उसका नाम उसी वक्त क्यों नहीं हटाया गया। ऐसे तमाम सवाल हैं, जिनकी जांच हो तो लापरवाही की पोल खुल जाएगी।


वर्जन
मामले में खंड शिक्षाधिकारी बीसलपुर की ओर से नवीनीकरण के लिए मृतक का नाम नहीं भेजा गया था। जानकारी करने पर बताया गया कि उन्हें सूची संबंधित पटल के बाबू ने दी थी। उसी पर उन्होंने हस्ताक्षर कर दिए थे। अब मृतक अनुदेशक का नाम पोर्टल से हटा दिया गया है। - अमित कुमार सिंह, बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed