फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Naked police in front of Jashar and Josh

जश्र और जोश के आगे बेबस दिखी पुलिस

Sat, 11 Mar 2017 06:10 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 11 Mar 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
Naked police in front of Jashar and Josh
जश्र और जोश के आगे बेबस दिखी पुलिस
सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद को बड़े अंतर से हराकर सदर सीट पर भाजपा के संजय सिंह गंगवार के विजयी होने का पता लगते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। पहले तो मतगणना पांडाल के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी गई। इसके बाद मतगणना स्थल के बाहर जमा समर्थक जुलूस की तैयारी में जुट गए। हालांकि प्रशासन और पुलिस जुलूस व आतिशबाजी पर रोक लगाने की बात कहते रहे। अधिकारी संजय सिंह गंगवार से संपर्क कर जुलूस न निकालने को राजी करने में जुटे रहे। नियमों का भी हवाला दिया गया, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश के आगे पुलिस वाले बेबस रहे। समर्थकों के जश्र और जोश के आगे सुरक्षा इंतजाम और अधिकारियों के दावे एक पल में हवाई साबित हो गए। जीत की खुशी में समर्थकों ने नव निर्वाचित संजय के निकलते उनको फूलमालाओं से लाद दिया। इसके बाद खुली जीप में पुलिस सुरक्षा में काफिला शुरु हुआ। जोकि जुलूस की शक्ल में डिग्री कालेज चौराहा, छतरी चौराहा, रामा पैलेस, गौहनिया चौराहा, जिला अस्पताल, नेहरू पार्क होकर संजय रॉयल पार्क पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान समर्थकों ने गुलाल की होली खेली। जमकर आतिशबाजी की गई। ढोल नगाड़ों पर डांस किया गया। इसके अलावा रास्ते में कई स्थानों पर चुनाव जीते संजय गंगवार का जोरदार स्वागत किया गया। बाइक सवार समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए जीत का जश्र मनाया। सीओ अनुराग दर्शन जुलूस के आगे तो इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह, कस्बा इंचार्ज अभय कुमार पांडे ने नव निर्वाचित विधायक संजय गंगवार को घर तक पहुंचाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed