{"_id":"67100848edc90bea2d0549c4","slug":"naib-tehsildar-stopped-the-construction-work-and-got-pillars-installed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-124110-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नायब तहसीलदार ने रुकवाया निर्माण कार्य, लगवाए पिलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नायब तहसीलदार ने रुकवाया निर्माण कार्य, लगवाए पिलर
विज्ञापन
बीसलपुर। डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने बुधवार को गांव पहाड़गंज में दबंगों द्वारा ग्राम पंचायत की जमीन पर कराया जा रहा अवैध निर्माण कार्य रुकवा दिया। जमीन की पैमाइश करने के बाद सीमेंट के पिलर लगवाए गए।
पहाड़गंज की प्रधान शाहिता बेगम में डीएम संजय कुमार सिंह को पत्र भेजा था। पत्र में कहा गया था कि उनके गांव में ग्राम पंचायत की जमीन पर गांव के कुछ दबंग लोग अवैध रूप से भवन निर्माण करा रहे हैं l विरोध करने पर दबंग झगड़ने पर आमादा हो जाते हैं।
डीएम में इस संबंध में एसडीएम नागेंद्र पांडेय को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार अवधेश कुमार ने बुधवार को मौके पर जाकर स्थिति समझी। इसके बाद जमीन पर कराए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। राज-मजदूर भी खदेड़ दिए। इसके साथ ही कब्जेदारों को दोबारा ऐसी हरकत करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। टीम की सख्ती देख कब्जेदार घरों की ओर चले गए।कार्रवाई के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा थी।
विज्ञापन
इसके साथ ही राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत की जमीन की पैमाइश कर उस पर सीमेंट के पिलर लगवा दिए। ग्राम प्रधान ने बताया कि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई जमीन उनकी सुपुर्दगी में दे दी गई है।