फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   nagarpalika

नालों की तली झाड़ सफाई न होने पर भड़के सभासद

Wed, 16 Jun 2021 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
nagarpalika
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद नगरपालिका में बोर्ड बैठक बुलाई गई। जहां सफाई व्यवस्था, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा की गई। बैठक में नालों की तली झाड़ सफाई न होने पर सभासदों ने जमकर हंगामा किया। सभी सभासदों ने ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाने के लिए ईओ को पत्र दिया। बैठक में मोहल्ला वशीर खां में खाली पड़ी सरकारी जगह में बरात घर बनवाने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को नगरपलिका के सभागार कक्ष में दोपहर तीन बजे बोर्ड बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन विमला जायसवाल और ईओ सुरेंद्र प्रताप ने की। बैठक में सबसे पहले पूर्व बैठक की कार्रवाई को पढ़कर सुनाया गया। इसके बाद शहर के नालों की सफाई को लेकर सभाषद मुखर हुए। बताया कि एक जून से शहर के 32 नालों की तलीझाड़ सफाई का टेंडर निकाला गया था। सभासद संजीव सक्सेना, आसिफ खान, सुनीता सिंह ने नालों की तली झाड़ सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही पूरे बोर्ड से अपील की, जब तक शहर के सभी नालों की तली झाड़ सफाई न हो जाए, तब तक के लिए ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगा दी जाए। इसके अलावा वार्ड में कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण गली मोहल्लों में सफाई व्यवस्था पर खराब होने लगी है। इसलिए वार्ड में कर्मचारी बढ़ाने की मांग की। साथ ही प्रत्येक वार्ड के कर्मचारियों की सूची मांगी है ताकि उन्हें अपने वार्ड में काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी रह सके।
विज्ञापन

इधर, पेयजल व्यवस्था के नाम पर जल निगम के द्वारा तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत न होने पर नाराजगी जताई। सभासद संजीव सक्सेना और आलोक कुमार ने वार्ड में लाइटें बंद होने की जानकारी दी। सभासदों ने एक साल में सिर्फ नगरपालिका की ओर से दो बल्ब मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रत्येक सभासद को कम से कम 25 बल्ब देने की मांग की। पेयजल व्यवस्था के नाम पर तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत का मुद्दा भी उठा। मोहल्ला वशीर खां में खाली पड़ी जगह पर बरातघर बनाने के लिए प्रस्ताव रखा गया, जिसे बोर्ड ने पास किया। बैठक के अंत में टैक्स प्रभारी अफसर हसन खां की मौत पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed