{"_id":"603a7bc58ebc3ee8f02f5595","slug":"nagar-palika-pilibhit-news-bly438817187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में हंगामा कर सभासदों ने किया बहिष्कार, सभागार के बाहर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में हंगामा कर सभासदों ने किया बहिष्कार, सभागार के बाहर की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नगरपालिका में उचित सम्मान न मिलने और टैक्स वसूली के बाद ही मृत्यु प्रमाणपत्र निर्गत किए जाने के फरमान विरोध में सभासदों ने हंगामा कर बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया। सभागार के बाहर भी सभासदों ने ईओ पर तुगलकी फरमान जारी करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
नगरपालिका सभागार में शनिवार को अध्यक्ष विमला जायसवाल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक शुरू हुई। इसमें आईटीआई परिसर में पालिका की कुछ भूमि मेडिकल कॉलेज के नाम देने, सफाई और पेयजल आदि बिंदुओं पर चर्चा की जानी थी, मगर, सभागार में किराए की मंगाई गई कुर्सियों को देख सभासद भड़क उठे। सभासद संजीव सक्सेना ने सभी सभासदों से कुर्सियों पर न बैठने और खड़े होकर ही बैठक की कार्रवाई संपन्न कराने की बात कही। इस पर सभासद सर्वसम्म्मति जताते हुए खड़े हो गए। सभासदों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके लिए किराए की प्लास्टिक की कुर्सियां मंगाई गई हैं, जबकि अधिकारी अपने लिए बेहतर कुर्सियां रखते हैं। इससे सभासदों के आत्मसम्मान को चोट पहुंचती है। इसको लेकर शोर-शराबे के बीच हंगामा होता रहा। इसी बीच सभासदों ने ईओ द्वारा टैक्स वसूली के नए नियम को लागू मनमानी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सभासदों का कहना था कि ईओ द्वारा मनमानी करते हुए टैक्स वसूली को लेकर एक नया नियम लागू किया गया है। इसके तहत मृत्यु प्रमाणपत्र तभी निर्गत किया जाएगा, जब संबधित द्वारा करों की अदायगी की जाएगी और अमीन अपनी रिपोर्ट लगाएंगे। उनका आरोप है कि बिना बोर्ड के संज्ञान में लाए बिना इस तरह के नए नियम लागू करना तानाशाही है। हालांकि इस बात पर ईओ सुरेंद्र प्रताप ने अपनी बात रखनी चाही, मगर सभासदों ने उनकी एक न सुनी। इसी बीच सभासद त्यारे लाल ने बैठक का बहिष्कार करने की बात कही। सभासदों ने सर्वसम्मति जताते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया और सभागार के बाहर आकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सभासदों ने नए नियम को वापस न लेने तक बैठक में शामिल न होने की बात कही। बैठक के बहिष्कार के बाद अध्यक्ष भी चली र्गइं।
मृत्यु प्रमाणपत्र निर्गत करने से पूर्व अमीन द्वारा रिपोर्ट लगाने के निर्देश दिए गए थे, ताकि टैक्स वसूली हो सके। टैक्स वसूली और कुर्सी को लेकर सभासदों ने बोर्ड बैैठक का बहिष्कार कर दिया। इससे किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं हो सकी है। कुर्सी के मामले में सभासदों को बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखना है।
विज्ञापन
- सुरेंद्र प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका परिषद