फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   nabard

किसानों के हर कदम पर साथ है नाबार्ड: बेहरा

Thu, 22 Jan 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Thu, 22 Jan 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
nabard
शहर के एक होटल में आयोजित कार्यशाला में किसानों को अपनी फसल का सही दाम पाने के लिए स्वयं के उत्पादक संघ एवं उत्पादक कंपनी बनाने की जानकारी दी गई। जीएम नाबार्ड ने कहा खेती करने वाले किसानों में लघु व सीमांत कृषकों की संख्या अधिक है। इसके चलते वह अपनी फसल को सही बाजार में नहीं बेच पाते। परिणाम स्वरूप बिचौलिया लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपना उत्पादक संघ या कंपनी बनाकर फसलों की ग्रेडिग, पैकिंग आदि कर अच्छा लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए किसान व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से अथवा एनजीओ, समितियां आदि भी उत्पादक संघ का गठन कर सकती हैं। उत्पादक संघ के माध्यम से कृषि से जुड़े पशुपालन, पुष्प एवं फलोत्पादन, मधुमक्खी पालन, मछली पालन, सब्जी उत्पादन, हरकरघा, हैंडलूम आदि का कार्य किया जा सकता है। उन्होंने संघ गठित करने की पूरी प्रक्रिया भी समझाई। डीडीएम नाबार्ड एके रावत ने बताया प्रदेश को दो वर्षों में 50 संघ बनाने का लक्ष्य दिया गया है। कार्यशाला में जिला सहकारी बैंक के अनुराग अवस्थी, उपनिदेशक कृषि एके सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका, एलडीएम केडी नौटियाल, डिप्टी सीवीओ, पहल ग्रामीण सेवा समिति के महेश पाल, हरीशंकर सहित कई अधिकारी कर्मचारी एवं प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed