{"_id":"586b98d34f1c1b0f7815930c","slug":"my-poor-sanitation-caused-by-cmo-reprimand","type":"story","status":"publish","title_hn":"लचर सफाई व्यवस्था देख सीएमओ ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लचर सफाई व्यवस्था देख सीएमओ ने लगाई फटकार
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था लचर होने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी को फटकार लगाई। सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा वितरण, सफाई और प्रकाश समेत सभी व्यवस्थाएं देखीं। सफाई व्यवस्था लचर पाए जाने पर उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ऊषा अग्रवाल को फटकार लगाई। कस्बे के जंडैल सिंह, सोनू सिंह और झनकार सिंह ने संयुक्त रूप से शिकायत की। कहा कि पूर्व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमेंद्र गंगवार स्वास्थ्य केंद्र से कोई भी दवा नहीं देते थे। इन्हीं लोगों ने कस्बे में सक्रिय झोलाछाप डाक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। सीएमओ के निर्देश पर मौके पर मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर के अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने कस्बे में दो झोलाछाप डाक्टरों के क्लीनिकों पर छापा मारा। अधीक्षक को देखते ही झोलाछाप डाक्टर क्लीनिक छोड़कर भाग गए। दोनों क्लीनिक सील कर दिए गए हैं।
विज्ञापन