{"_id":"629bc2f64ebc826257243a9a","slug":"my-cousin-brother-missing-fear-of-drowning-in-canal-pilibhit-news-bly4871897194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से घर लौट रहे ममेरे-फुफेरे भाई लापता, नहर में डूबने की आशंका पर पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से घर लौट रहे ममेरे-फुफेरे भाई लापता, नहर में डूबने की आशंका पर पुलिस ने शुरू की जांच
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर के असम हाईवे के हरदोई ब्रांच नहर पुल के समीप एकत्र लोग। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
पूरनपुर। शादी समारोह से पहले की रस्मों में भाग लेकर बाइक से लौट रहे ममेरे-फुफेरे भाई लापता हो गए। उनकी क्षतिग्रस्त बाइक असम हाईवे के हरदोई ब्रांच नहर पुल पर मिली। दोनों के हादसा के बाद नहर में डूबने की आशंका पर पुलिस ने जांच शुरू की है। नहर को बंद कराया गया है।
विज्ञापन
मोहल्ला साहूकारा (लाइनपार) निवासी प्रदीप पांडेय के पुत्र अमन की रविवार को शादी है। शादी से पहले होने वाली रस्म में भाग लेने को प्रदीप का रिश्तेदार पीलीभीत के छतरी चौराहा नई बस्ती निवासी विकास पांडेय (27) शनिवार शाम को जबकि उनका फुफेरा भाई जिला रामपुर के थाना मिलक के गांव कृपया पांडेय निवासी वीरेंद्र का पुत्र अभिषेक पांडेय (14) दो दिन पहले पूरनपुर आया था। विकास पांडेय के भाई आकाश पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को रात तीन बजे विकास ने अपने फुफेरे भाई अभिषेक पांडेय के साथ घर से आने को पूरनपुर से निकलने की जानकारी मोबाइल पर दी। मगर शनिवार सुबह तक दोनों घर नहीं पहुंचे। इस दौरान उसके चाचा राजीव पांडेय जो समारोह में शामिल होकर शनिवार सुबह करीब छह बजे बाइक से घर लौट रहे थे। उन्होंने विकास की क्षतिग्रस्त बाइक असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पुल पर पड़ी देखी। पुल पर क्षतिग्रस्त बाइक मिलने पर परिजन ने दोनों के नहर में डूबने की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि नहर में दोनों की तलाश को नहर को बंद कराया गया। नहर में देररात को पानी कम होने की उम्मीद है। बताया कि विकास के मोबाइल की अंतिम लोकेशन नहर के समीप तक मिली है। इसके बाद कोई लोकेशन नहीं मिल पा रही है। इससे दोनों के नहर में डूबने की आशंका है। ममेरे-फुफेरे भाई के नहर में डूबने की आशंका पर उनके परिजन पूरे दिन हरदोई ब्रांच नहर के समीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।