फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Muslim cleric Protest

मुस्लिमों का मौलाना  के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 08 Jun 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 08 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Muslim cleric Protest
प्रदर्शन लोग। - फोटो : pilibhit, beureu
कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहनिया के कुछ मुस्लिमों ने अपने गांव की मस्जिद के मौलाना पर पार्टी बंदी का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में उनके विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। 
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार गांव रोहनिया के कुछ मुस्लिम बुधवार को तहसील परिसर में जमा हुए और अपने गांव की मस्जिद के मौलाना के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उक्त मौलाना ने अपनी करतूतों से गांव में पार्टी बंदी पैदा कर दी है, जिसके कारण 80 मुस्लिम मस्जिद में रमजान तराबीह नहीं पढ़ने जा रहे हैं। प्रदर्शनकारी उक्त मौलाना को हटाने  और उनके स्थान पर नए मौलाना की नियुक्ति कराने की मांग कर रहे थे। आधा घंटे प्रदर्शन करने के बाद ये मुस्लिम एसडीएम बीपी सिंह को इस संबंध में ज्ञापन देने  गए। एसडीएम ने यह कहकर कोई हस्तक्षेप करने से मना कर दिया यह उनका दीनी मामला है। इसमें पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कुछ नहीं कर सकते हैं। उसके बाद मुस्लिम गांव लौट गए। इस मौके पर आरिफ, रजावख्श, मोहम्मद साबिर, सरफराज, जब्बार अली, अनवार अली, रौनक अली, शमसुल हसन, बन्ने बख्श, अंसार बाबू, मासूम अली, याकीन शाह, तसब्बर शाह, शुमशुद्दीन, वसीउल्ला, शकील मोहम्मद, नत्थूबख्श और मसीतुल्ला आदि लोग शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed