{"_id":"60f474088ebc3e736850e82c","slug":"murder-pilibhit-news-bly4535711119","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली देने से मना करने पर वृद्ध की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाली देने से मना करने पर वृद्ध की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी में शनिवार रात गाली देने से मना करने पर कुछ लोगों ने एक वृद्ध की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों में एक महिला भी है।
मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी शाहिद खां ने बताया कि उनके मोहल्ले के कुछ लोग आए दिन उनके दरवाजे पर आकर बेवजह गाली गलौज करते रहते हैं। शनिवार रात 10.30 बजे भी आरोपी उसके दरवाजे पर आकर बेवजह गाली गलौज करना शुरू कर दिया था। काफी देर तक आरोपी गाली गलौज करते रहे। जब वे नहीं माने तो शाहिद के पिता 60 वर्षीय जाहिद खां दरवाजे पर पहुंचे और आरोपियों को गाली-गलौज करने से मना करने लगे। बताते हैं कि इस पर आरोपियों ने वृद्ध जाहिद खां को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से जाहिद खां गंभीर रूप घायल हो गए। उसके बाद हमलावर धमकी देते हुए चले गए। घटना की जानकारी पर मौके पर खासी भीड़ जमा हो गई। परिजन गंभीर रूप से घायल जाहिद खां को रात को ही नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव घर ले आए। मृतक के पुत्र शाहिद खां ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने उसी समय हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, मगर आरोपी हत्थे नहीं चढ़े। सीओ प्रशांत सिंह ने कोतवाल कमल सिंह और इंस्पेक्टर क्राइम पुष्कर सिंह के साथ मौका मुआयना किया। शाहिद खां ने पुलिस को हत्या करने के आरोप की तहरीर दी। सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि शाहिद खां की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में मोहल्ले के ही इकबाल, मेहरबान और निराले की पत्नी सगरिया बेगम को नामजद किया गया है। पुलिस ने रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है।