फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Murder accused arrested from Punjab after five years

UP News: बदायूं के मेंथा व्यापारी का हत्यारोपी पांच साल बाद पंजाब से गिरफ्तार, पीलीभीत से हुआ था फरार

Wed, 03 Sep 2025 12:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत / बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत / बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Sep 2025 12:40 PM IST
सार

बदायूं के गांव जोगीपुरा निवासी हत्यारोपी शशांक बजाज को पंजाब के लुधियाना जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। वह पांच साल पहले पीलीभीत के अस्पताल से फरार हो गया था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 

विज्ञापन
Murder accused arrested from Punjab after five years
हत्यारोपी शशांक बजाज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पांच साल पहले पीलीभीत जिला अस्पताल के कोविड वार्ड से फरार हुआ बदायूं का शातिर हत्यारोपी शशांक बजाज उर्फ शेलू आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसटीएफ नोएडा और पीलीभीत कोतवाली पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर 50 हजार के इनामी शशांक को पंजाब के लुधियाना जिले के कस्बा साहनेवाला से गिरफ्तार कर लिया। यहां लाने के बाद कोतवाली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


शशांक मूल रूप से बदायूं की कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीपुरा में पनवाड़ी शिव मंदिर के पास का रहने वाला है। मंगलवार को एएसपी विक्रम दहिया ने प्रेसवार्ता में बताया गया कि शशांक बजाज और उसके पिता देशदीपक बजाज ने वर्ष 2015 में बदायूं के मेंथा कारोबार में विवाद के कारण व्यापारी सुभाषचंद्र शर्मा की हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी पिता-पुत्र भाग गए थे। पुलिस ने उन्हें देहरादून में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: गड़रिया से ग्वाल बने नत्थू लाल...एक बेटा शिक्षक, दूसरा बैंक अफसर, जाति बदलकर पाई सरकारी नौकरी; बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


शशांक को बदायूं जेल में निरुद्ध किया गया था, लेकिन अनुशासनहीनता के चलते वर्ष 2018 में उसे पीलीभीत जेल स्थानांतरित कर दिया गया। सितंबर 2020 में शशांक को कोरोना होने पर जिला महिला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया। वह 26 सितंबर की रात को पुलिसकर्मियों को चकमा देकर खिड़की से कूदकर फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी न होने पर आईजी रेंज ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था।

किराये पर रहकर की नौकरी, एक साल पहले की शादी
लुधियाना पहुंचने के बाद शशांक ने एक मकान किराये पर लिया और प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा। इस दौरान उसने अपने परिवार से कोई संपर्क नहीं रखा। पुलिस पूछताछ में उसने खुलासा किया कि करीब एक साल पहले उसने शादी भी कर ली थी। 

दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस रिकार्ड के अनुसार शशांक बजाज का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर बदायूं, पीलीभीत और उत्तराखंड में पूर्व में भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

सहारनपुर होते हुए पहुंचा लुधियाना
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में शशांक ने पुलिस को बताया कि कोविड वार्ड से फरार होने के बाद उसने एक ट्रक से सहारनपुर तक का सफर तय किया। वहां से उसी चालक की मदद से दूसरे ट्रक में बैठकर वह पंजाब के लुधियाना पहुंच गया। पुलिस और एसटीएफ की टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। एक सितंबर को एसटीएफ और कोतवाली पुलिस ने उसे लुधियाना के साहनेवाल-डेवाल रोड इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed