फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Munish, who was injured in the accident in Aligarh, also died

Pilibhit News: अलीगढ़ में हुए हादसे में घायल मुनीश की भी मौत

Sun, 04 Aug 2024 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Munish, who was injured in the accident in Aligarh, also died
मुनीश का फाइल फोटो।
पूरनपुर (पीलीभीत)। अलीगढ़ में हुए सड़क हादसे में घायल मुनीश की शुक्रवार आधी रात को हालत बिगड़ने के बाद बरेली लेजाते समय रास्ते में मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। अब हादसे में मरने वालों की संख्या छह हो गई है।
विज्ञापन


बुधवार रात को अलीगढ़ में हुए सड़क हादसे में ईको वैन में सवार गांव सेहरामऊ उत्तरी के हरिओम, अर्जुन, विपिन, लालता प्रसाद और बरेली के ईको चालक की मौत हो गई थी। जबकि गांव के ही मुनीश कुमार, रामकुमार, पप्पू, विमलेश, रामू और लखीमपुर खीरी के गांव नवला निवासी रामकुमार के साले अनंतराम घायल हो गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार दिन में दो बजे गंभीर रूप से घायल मुनीश को इलाज के लिए लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ ले जाया गया। मुनीश के पैर और पेट में दर्द हो रहा था। गोला गोकर्णनाथ में चिकित्सक ने पैर का ऑपरेशन कराने की सलाह दी। मुनीश के परिजन उसे शुक्रवार शाम को घर ले आए। आधी रात के बाद मुनीश की हालत खराब होने पर परिजन इलाज के लिए बरेली रवाना हुए, इसी दौरान मुनीश की मौत हो गई। एसएसआई मनोज कुमार ने बताया कि मुनीश का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--इकलौते पुत्र की मौत से टूट से गए बुजुर्ग माता-पिता
मुनीश, पिता जगदीश प्रसाद और मां कलावती का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन भी है जो छोटी है। मुनीश के परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी बबिता देवी, पुत्र कुनाल (04) और निहाल (03) हैं। मुनीश ही मजदूरी कर घर चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed