फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mud filling continues in the pond, water filled in the streets of Vallabhnagar

Pilibhit News: तालाब में मिट्टी का पटान जारी, वल्लभनगर की गलियों में भरा पानी

Fri, 11 Apr 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 11 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Mud filling continues in the pond, water filled in the streets of Vallabhnagar
रेलवे के तालाब में किया जा रहा मिट्टी पटान कार्य।संवाद
पीलीभीत। रेलवे की ओर से तालाब का पटान कराने से वल्लभनगर कॉलोनी की गलियों में पानी भर गया है। जल निकासी की समस्या से जूझ रहे मोहल्ले के लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। सदर एसडीएम आशुतोष गुप्ता की ओर से डीआरएम को भेजे गए पत्र का अभी कोई जवाब नहीं आया है। उधर, तालाब का पटान जारी है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के करीब ही वल्लभनगर मार्ग पर रेलवे का बड़ा तालाब है। करीब एक सप्ताह से रेलवे की ओर से तालाब में मिट्टी पटान का कार्य कराया जा रहा है। तालाब पाटे जाने से वल्ल नगर कॉलोनी के लोगों की जलनिकासी प्रभावित हो गई। कॉलोनी की नालियां चोक हो गई हैं। गलियों में पानी भरने से लोगों के चबूतरे डूब चुके हैं। आवाजाही में भी समस्या हो रही है। मामले की शिकायत पर बुधवार को नगर पालिका के ईओ प्रभारी ईओ/एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता तालाब पटान का निरीक्षण किया और रेलवे डीआरएम बीना सिन्हा को वल्लभनगर कॉलोनी की जल निकासी के संबंध में वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पत्र लिखा था। 400 परिवारों के प्रभावित होने की बात कही है। रेलवे ने अभी एसडीएम के पत्र का संज्ञान नहीं लिया है। तालाब का पटान कार्य बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। एसडीएम सदर ने बताया कि समस्या के संबंध में डीआरएम को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन



तालाब के पटान से घरों की नालियां पानी से भर रही है। अधिकारियों के आने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई है। जल निकासी पूरी तरह से बंद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊषा गुप्ता, वल्लभ नगर कॉलोनी


जल निकासी के संबंध में नगर पालिका के ईओ प्रभारी आशुतोष गुप्ता ने वार्ड में आकर तालाब का निरीक्षण किया है। अगर जल निकासी की समस्या का समाधान नही हुआ तो लोगो को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

चेतन गंगवार, सभासद वार्ड 9 वल्लभ नगर कॉलोनी

रेलवे के तालाब में किया जा रहा मिट्टी पटान कार्य।संवाद

रेलवे के तालाब में किया जा रहा मिट्टी पटान कार्य।संवाद

रेलवे के तालाब में किया जा रहा मिट्टी पटान कार्य।संवाद

रेलवे के तालाब में किया जा रहा मिट्टी पटान कार्य।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed