फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MP Varun Gandhi raised questions over loan system

सांसद वरुण गांधी बोले: उद्योगपतियों का कर्ज किया जा रहा माफ, गरीबों को चुकाने के लिए बेचने पड़ रहे अंग

Tue, 05 Dec 2023 06:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Dec 2023 06:43 PM IST
सार

पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिनके पास अथाह पैसा है, उनका लोन माफ किया जाता है, लेकिन जिसके पास ढाई लाख रुपये नहीं है, उनको लोन चुकाने के लिए अंग बेचने पड़ते हैं।

विज्ञापन
MP Varun Gandhi raised questions over loan system
सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद वरुण गांधी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे। खमरिया पुल पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उसके बाद वह ललौरीखेड़ा क्षेत्र के डंडिया भिसौड़ी, भगवंतपुर, नांद पसियापुर, ऐमी, गहलुईया, गोंछ, कनाकोर, उमरसड़, रमपुरा उझैनिया, कल्याणपुर व शिवपुरिया आदि गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने एक बार फिर व्यवस्था पर सवाल खड़े किए और सरकार पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


सांसद वरुण गांधी ने ऋण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि तीन दिन पहले दिल्ली के एक अखबार में पढ़ा था कि यूपी के बुलंदशहर के एक किसान ने ढाई लाख रुपये का लोन चुकाने के लिए अपने शरीर के दो अंगों को बेचना पड़ा। वहीं दूसरी एक खबर छपी थी कि देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों के 70 हजार करोड़ रुपये का लोन माफ किया गया है। सांसद बोले जिनके पास अथाह पैसा है, उनका लोन माफ किया जाता है, लेकिन जिसके पास ढाई लाख रुपये नहीं है, उनको लोन चुकाने के लिए अंग बेचने पड़ते हैं। यह कैसा भारत है। क्या गरीब का लोन माफ नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन

'गरीबों की कोई सुनने वाला नहीं'
सांसद ने कहा कि गरीबों को बहुत सारी सुविधाएं दिए जाने की बात कहीं जा रही है, लेकिन यह सिर्फ कहने की ही बात है। हकीकत में गरीबों की कोई भी सुनने वाला नहीं है। सांसद ने कहा कि अगर हम आम इंसान के संघर्ष को लेकर मौन हो जायेंगे, तो हमारा लोकतंत्र मौन की तरफ बढ़ जाएगा। यह सच्चाई है कि हिंदुस्तान में बराबर की व्यवस्था कभी नहीं रही है। यह भी सच्चाई मौजूदा समय में लोगों के सपने तो बड़े हो गए हैं, लेकिन साकार करने के रास्ते बड़े नहीं हैं। 

यही वजह है कि देश में हिंसा बढ़ती जा रही है। लोगों के बीच खाई बढ़ती जा रही है। सांसद ने कहा कि चार दिन पहले जब वह पीलीभीत आए थे तो डीएम से लोन देने वालों की सूची मांगी। सूची देखी तो पता चला कि बहुत कम लोगों को लोन दिया गया। मैंन लोगों से पूछा कि क्या आप लोगों को लोन की जरूरत नहीं हैं, तो गरीबों ने बताया कि लोन की जरूरत तो है, लेकिन देता कोई नहीं है। पांच छह बार दौड़ाने के बाद रुपयों की डिमांड की जाती है। जनसंवाद कार्यक्रमों में सांसद ने जनसमस्याएं भी सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed