{"_id":"6615bd0e0bf918cf7e0ebae4","slug":"mp-varun-gandhi-not-seen-on-stage-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-114553-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मंच पर नहीं दिखे सांसद वरुण गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मंच पर नहीं दिखे सांसद वरुण गांधी
विज्ञापन
सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, मतदाता मोदी को सुनकर दिखे प्रसन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भी शामिल होने नहीं पहुंचे। मंच पर जिले के बड़े नेताओं के साथ कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के लोग तो नजर आए, लेकिन सांसद नहीं दिखे। यह बात जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय रही। वहीं पंडाल में मौजूद मतदाता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनकर उत्साहित दिखे।
प्रधानमंत्री के जाने के बाद बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र से आए बिलासी राम और उनके साथी कार्यक्रम स्थल परिसर में पेड़ के पास बैठे थे। पूछने पर बताया कि मोदी तो उनके मन में बसे हैं। सांसद वरुण गांधी के न आने के सवाल पर उनका कहना था कि पार्टी जिसे चाह रही है, वही उनका उम्मीदवार है। कहना था कि पार्टी के नाम से ही जीत हो रही है।
बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के ही चंद्रसेन ने भी यही बात कही। हालांकि कुछ लोगों ने सांसद के आने पर अफसोस भी जताया। उधर, प्रधानमंत्री के मंच पर वरुण गांधी का न दिखना चर्चा का विषय रहा। बता दें कि दो अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में भी वह पीलीभीत नहीं आए थे। मगर मंगलवार को हुई इस जनसभा में उनका न होना कई लोगों के जहन में सवाल छोड़ गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
पूर्व मंत्री भी नहीं दिखे मंच पर
पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में नहीं दिखाई दिए। इसको लेकर भी चर्चाएं होती रही। पूर्व मंत्री पूरनपुर क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखने वालों में से एक है।
-- -- -- -- -- --
नहीं कर सकी आने वाले अतिथि का स्वागत
प्रधानमंत्री के मंच पर पहुंचते ही मंचासीन लोग उनका स्वागत करने लगे। इस दौरान एक महिला जनप्रतिनिधि को मंच पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी। जिम्मेदारी के चलते वह उनका स्वागत नहीं कर सकीं। उन्होंने खुद अकेले जाकर स्वागत करने का प्रयास भी किया, लेकिन उन्हें रोक लिया गया।