फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MP said - Setu Nigam should accelerate the construction of overbridge

Pilibhit News: सांसद ने कहा- ओवरब्रिज निर्माण में तेजी लाए सेतु निगम

Thu, 29 Jun 2023 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 29 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
MP said - Setu Nigam should accelerate the construction of overbridge
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में मौजूद सांसद वरुण गांधी, डीएम व अन्य अधिकारी। सं
पीलीभीत। गांधी सभागार में बुधवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद वरुण गांधी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कुछ परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया। विकास कार्यों की समीक्षा के बाद सांसद ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा, असम चौराहा ओवरब्रिज का निर्माण तेजी से पूरा कराया जाए।
विज्ञापन

सांसद वरुण गांधी ने सांसद निधि अंत्येष्टि स्थलों पर निर्मित 18 शैडों और सडकों का लोकार्पण किया। गन्ना किसानों से अभद्र व्यवहार व घटतौली की शिकायतों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आगामी पेराई सत्र में ईमानदार तौल लिपिकों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। बजाज शुगर मिल बरखेडा से गन्ना किसानों का भुगतान जल्द कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

सांसद ने असम चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के संबंध में जानकारी ली। अधिशासी अभियंता एनएचएआई और सेतु निगम के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जाम की स्थिति से निपटने और दुर्घटनाएं रोकने के लिए असम चौराहे से छतरी चौराहा होते हुए पुराने पीलीभीत रोड पर डिवाइडर के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही नगर पंचायत पकडि़या नौगवां और असम चौराहे पर सार्वजनिक शौचालय बनवाने के निर्देश दिए। नगर पंचायत जहानाबाद में आवास आवंटन में भ्रष्टाचार व धन उगाही के मामले की जांच कराने के लिए कहा। समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया पुलिस लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर रही हैं। इस पर सांसद ने एसपी को जांच कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी अतुल शर्मा, सीडीओ अधिकारी धर्मेद्र प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed