{"_id":"57368f854d9005c8bbd750912e40eb45","slug":"moving-the-miscreants-threw-stones-at-the-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असामाजिक तत्वों ने चलती ट्रेन पर फेंके पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असामाजिक तत्वों ने चलती ट्रेन पर फेंके पत्थर
पीलीभीत
Updated Sat, 06 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को देर शाम शाहजहांपुर जा रही एक्सप्रेस यात्री ट्रेन पर चक सफौरा हाल्ट पर असामाजिक तत्वों ने पथराव किया, जिसमें ट्रेन की खिड़कियों के कुछ शीशे टूट गए।
स्टेशन मास्टर राजेंद्र मीणा ने बताया कि शुक्रवार को देर शाम पीलीभीत से शाहजहांपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन (15317 अप) पर चक सफौरा रेलवे हाल्ट पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। पथराव में ट्रेन की खिड़कियों के कुछ शीशे टूट गए। पथराव के दौरान यात्रियों ने अपनी जान बर्थ पर लेटकर और सीट के नीचे छुपकर बचाई। ट्रेन के गार्ड सुनील कुमार ने निगोही रेलवे स्टेशन पर रुककर मामले की सूचना दर्ज कराई है। राजेंद्र मीणा ने यह भी बताया कि मामले की सूचना यहां रेलवे स्टेशन पर भी दर्ज कर ली गई है और विभागीय उच्चाधिकारियों को भी प्रेषित कर दी गई है।