फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mother power of the country participating in the national conference of Mahakumbh

Pilibhit News: महाकुंभ के साध्वी सम्मेलन में प्रतिभाग करेगी जिले की मातृशक्ति

Mon, 13 Jan 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 13 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mother power of the country participating in the national conference of Mahakumbh
प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली महिलाओं के लिए भेजी गई प्रवे​शिका  स्रोत: संगठन 
पीलीभीत। मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी से जुड़ी जिले की 30 महिलाएं प्रयागराज महाकुंभ में हो रहे अखिल भारतीय साध्वी सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगी। जिले की इन मातृ शक्तियों ने महाकुंभ जाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। महिलाएं 17 जनवरी को प्रयागराज महाकुंभ को रवाना होंगी।
विज्ञापन


प्रयागराज महाकुंभ में 17 जनवरी से अखिल भारतीय साध्वी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय यह सम्मेलन 20 जनवरी तक चलेगा। इन महिलाओं ने प्रयागराज जाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। महिलाओं की प्रवेशिका भी आ गई हैं। महाकुंभ में ठहरने और अन्य व्यवस्थाएं भी हो चुकी हैं। विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री ने प्रिंस ने बताया कि जिले से 30 महिलाएं 17 जनवरी को प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना होंगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भी महाकुंभ में कुछ जिम्मेदारी संभाली है। जिले के भी कई कार्यकर्ता प्रयागराज गए हैं।
विज्ञापन

चित्रों से महाकुंभ के महत्व का वर्णन करेंगे प्रतिभागी
महाकुंभ को लेकर सोमवार को नगरपालिका की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शहर के गांधी स्टेडियम में होने वाली इस प्रतियोगिता के प्रतिभागी चित्रों से महाकुंभ के महत्व का वर्णन करेंगे। चित्रकला प्रतियोगिता दिव्य महाकुंभ-स्वच्छ महाकुंभ विषय पर होगी। इसमें कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद जाएंगे और श्रद्धालुओं को भी साथ ले जाएंगे
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष शिवम भदौरिया ने बताया कि 23 जनवरी को संगठन के कार्यकर्ता प्रयागराज महाकुंभ जाएंगे। 23 से 26 तक हिंदू महा सम्मेलन होगा। इसमें शामिल होने को अधिक से अधिक लोगों को साथ ले जाया जाएगा। महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को भी अपने साथ ले जाएंगे। इसके लिए पंजीकरण भी शुरू कर दिया है। प्रयागराज आवागमन को साधनों का इंतजाम भी किया जा रहा है। बताया कि डेढ़ लाख रुपये के चावल पूर्व में ही महाकुंभ भेजे जा चुके हैं।

पूरनपुर से महाकुंभ गए हैं 21 कार्यकर्ता
महाकुंभ में संतों की सेवा और अन्य जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए पूरनपुर से बजरंग दल के 21 कार्यकर्ता प्रयागराज गए हैं। यह कार्यकर्ता पूरे महीने प्रयागराज में रुकेंगे। संगठन की ओर से व्यवस्थाएं देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed