{"_id":"573608ab4f1c1b49699199ce","slug":"most-victims-of-diarrhea-reached-knowing-cmo","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे सीएमओ
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 13 May 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने गांव जसोली और शिवपुरी नवदिया पहुंचकर डायरिया पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने अपने सामने पीड़ितों को दवा बंटवाई।
तहसील क्षेत्र के गांव जसोली और शिवपुरी नवदिया में पिछले एक सप्ताह से डायरिया फैला हुआ है, जिसकी चपेट में आकर कई लोग बीमार हैं। गांव जसोली में दो बच्चों की डायरिया से मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने दोनो गांवों का दौरा कर स्थिति जायजा लिया। उन्होंने दोनों गांव के पीड़ितों का हालचाल जाना और उन्हें दवाइयां दिलवाईं। सीएमओ ने ग्रामीणों को एहतियात बरतने का सुझाव दिया और कहा कि जरूरत पड़ने पर वह लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पहुंचकर अपनी जांच और इलाज करा सकते हैं। उनके साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास अन्य स्टाफ भी था। उधर, भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने गांव जसोली जाकर डायरिया पीड़ितों का हाल जाना और उन्हें स्वास्थ्य विभाग से बेहतर सुविधाएं दिलाने का आश्वासन दिया।